Lakhimpur Khiri News: फरधान। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को फरधान पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एचएफ डीलक्स बाइक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि सासिया कॉलोनी देवकली निवासी संजीत उर्फ पेड़ा (24) पुत्र शिशुपाल के खिलाफ फरधान थाने में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था। सोमवार को पुलिस टीम ने उसे देवकली से बहेरवा रोड पर ग्राम नरायनपुर की पुलिया के पास गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ फरधान थाने के अलावा बस्ती जिले के कलवारी और कोतवाली थानों में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास में आबकारी अधिनियम, लूट, आर्म्स एक्ट और गिरोहबंद अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play