राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, कहा- राम भक्तों की भावना को चोट पहुंची, दोषियों को सजा मिले – AajTak

Feedback
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान आया है. इसमें कहा गया है कि इस घटना से राम भक्तों की भावना को चोट पहुंची है. ऐसे में दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया है.
बयान में लिखा है कि, ‘राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केन्द्र बना है.’
आगे लिखा गया है कि रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी दुर्भाग्यपूर्ण है. इससे समूचे समाज और राम भक्तों (RSS समेत) की भावना और श्रद्धा को आघात पहुंचा है.
Statement issued by Dattatreya Hosabale, Sarkaryavah (General Secretary) of the Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS).
New Delhi, July 3, 2026

The grand temple constructed at the Shri Ram Janmabhoomi has become a center of reverence, faith, and devotion for the entire Hindu society,… pic.twitter.com/ppdkc8kuwU
दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें कड़ी सजा मिले, ये जरूरी है.
बयान में आगे लिखा गया है कि RSS और पूरे हिंदू समाज की यह स्वाभाविक उम्मीद है कि राम मंदिर के दान से जुड़ी चोरी जैसी गंभीर घटना को हल्के में नहीं लिया जाएगा. इसे एक असाधारण मामला मानकर मंदिर की व्यवस्था और प्रबंधन में जो भी कमियां हैं, उन्हें तुरंत दूर किया जाएगा, ताकि करोड़ों रामभक्तों का मंदिर पर भरोसा और आस्था बनी रहे.
संघ का कहना है कि अभी लोगों के बीच भ्रम और सवालों की स्थिति है, जिसे खत्म करना जरूरी है. इसके लिए मंदिर प्रबंधन और सरकार द्वारा बनाई गई विशेष जांच टीम (SIT) सभी जरूरी कदम उठाए.
संघ ने भरोसा जताया कि अगर वित्तीय व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी हो, मंदिर का संचालन सही ढंग से हो और धार्मिक पवित्रता बनी रहे, तो श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट हिंदू समाज के विश्वास और आस्था को पहले की तरह मजबूत बनाए रखेगा.
संघ के बयान पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा का बयान आया है. उन्होंने लिखा, ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भेड़ की खाल ओढ़े हुए भेड़िया है. दत्तात्रेय होसबाले का यह बयान राम मंदिर के करोड़ों के चढ़ावे और दान की लूट का सच सामने लाने के लिए नहीं है. बल्कि यह सच्चाई पर पर्दा डालकर संघ की छवि को बचाने का कुत्सित प्रयास है.’
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भेड़ की खाल ओढ़े हुए भेड़िया है।

दत्तात्रेय होसबाले का यह बयान राम मंदिर के करोड़ों के चढ़ावे और दान की लूट का सच सामने लाने के लिए नहीं है। बल्कि यह सच्चाई पर पर्दा डालकर संघ की छवि को बचाने का कुत्सित प्रयास है।

इस वीडियो का वास्तविक मकसद उत्तर प्रदेश… https://t.co/Dj4rKbPpuj
क्या है चंदा चोरी का मामला 
बीते दिनों राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामना आया. मंदिर में व्यवस्था देखने वाले अलग-अलग लोग इसमें शामिल पाए गए हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू यादव समेत 8 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. इसमें मंदिर का चंदा गिनने वाले लोग शामिल हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News