रायपुर में बिगड़ा मौसम… नागपुर डायवर्ट हुई इंडिगो की फ्लाइट, पूर्व मुख्यमंत्री समेत बड़े नेता भी थे सवार – AajTak

Feedback
देशभर में मौसम की रफ्तार और मिजाज में अचानक आए बदलाव ने हवाई सेवाओं से लेकर आम जनजीवन तक को व्यापक रूप से प्रभावित किया है. एक तरफ जहां दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में आंधी-तूफान और ओलों की बौछार शुरू हो गई है.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अचानक बदले मौसम के कारण विमान सेवाओं में भारी व्यवधान आया है. दिल्ली से रायपुर आने वाली इंडिगो (IndiGo) की एक नियमित फ्लाइट, जिसका निर्धारित समय रात करीब 9 बजे का था, वह रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी.
एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने और तेज हवाओं के चलते एहतियात के तौर पर फ्लाइट को नागपुर (महाराष्ट्र) एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया. इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज भी सफर कर रहे थे. एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, मौसम साफ होने और ऑपरेशनल स्थितियां सामान्य होने के बाद ही फ्लाइट की आगे की यात्रा पर निर्णय लिया जाएगा.
स्पाइसजेट की फ्लाइट रद्द, प्रवक्ता ने जताया खेद
उधर, खराब मौसम की मार जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भी देखने को मिली. स्पाइसजेट के प्रवक्ता द्वारा जारी किए गए आधिकारिक बयान के अनुसार, “11 जून को श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ़्लाइट SG 710 को श्रीनगर में अत्यधिक खराब मौसम के कारण रद्द करना पड़ा. हालांकि मौसम की यह अप्रत्याशित स्थिति एयरलाइन के काबू से बाहर थी, फिर भी स्पाइसजेट यात्रियों को हुई इस असुविधा के लिए ईमानदारी से खेद व्यक्त करती है. हमारे यात्रियों, क्रू और ऑपरेशन्स की सुरक्षा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी.”
 दिल्ली-NCR: आसमान में छाया काला अंधेरा 
मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में अचानक आसमान में काले घने बादल छा गए और दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया. तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है.
मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान ६0 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इस बारिश से पिछले कई दिनों से झुलसा रही भीषण हीटवेव से दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिली है और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है.
मॉनसून का राज्यों में विस्तार
IMD के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने देश के बड़े हिस्से को कवर कर लिया है. मॉनसून अब कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के नए हिस्सों, तमिलनाडु के बाकी बचे इलाकों सहित पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ और हिस्सों में सफलतापूर्वक आगे बढ़ गया है.
इसके साथ ही, एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के प्रभाव से 13 जून तक पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा. 11 और 12 जून को इस क्षेत्र में 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है.
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी जिलों के लिए तत्काल प्रभाव से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की चेतावनियों के अनुसार, अगले कुछ घंटों के भीतर, देहरादून, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों की प्रमुख जगहों जैसे डाकपत्थर, विकासनगर, चकराता, टिहरी, मसूरी, धनौल्टी, हनोल, ट्यूनी और प्रताप नगर में भयंकर तूफान आ सकता है.
बिजली और ओले
इन इलाकों में मध्यम से बहुत भारी बारिश के साथ आसमान से ओले गिरने और बिजली कड़कने की संभावना है. पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को 50-60 किमी/घंटा की तेज हवाओं को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News