राशमी में 'भविष्य का भारत' युवा संवाद: बोले- राष्ट्र को वैभवशाली बनाने में युवा शक्ति की जिम्मेदारी जरूरी – Dainik Bhaskar

राशमी में राष्ट्रीय स्वयं संघ के खंड राशमी की ओर से ‘भविष्य का भारत’ युवा संवाद महोत्सव का आयोजन किया गया। सोमवार को स्थानीय कॉलेज में हुए इस कार्यक्रम में जिला कार्यवाह अशोक जोशी मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने युवाओं से अपनी शक्ति और ऊर्जा का सदुपयोग राष
जोशी ने कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी, जिसे ‘ZEN G’ कहा जाता है, में भारत को परम वैभव तक पहुंचाने की क्षमता है। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी राष्ट्र को वैभवशाली बनाने में युवा शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।
उन्होंने जापान और इजरायल जैसे देशों का उदाहरण दिया, जहां युवाओं के अनुशासन और देश सेवा के संकल्प ने उन्हें विश्व में महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। जोशी ने छात्रों से अपनी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों और राष्ट्र निर्माण में लगाने का आग्रह किया।
महोत्सव में राष्ट्रीय स्वयं संघ के खंड संघचालक लोकेश सुवालका और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल गोठवाल मंच पर उपस्थित थे। खंड कार्यवाह कैलाश नायक ने मंच संचालन किया, जबकि कार्यक्रम की शुरुआत सुरेश बुनकर के काव्य गीत से हुई।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News