गोण्डा। चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग की स्मृति में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि जिले के स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी ऑनलाइन कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे। इंडिया स्पेस वीक की ओर से वेबिनार, राष्ट्रीय शपथ अभियान और ड्राइंग-पेंटिंग गतिविधियां आयोजित होंगी। पंजीकरण निशुल्क रहेगा तथा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। डीआईओएस ने शिक्षण संस्थानों से विद्यार्थियों को कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल कराने की अपील की है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play