Feedback
मध्य प्रदेश के पांढुर्ना में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. एक बेकाबू कार ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. कार एक दुकान में जा घुसी. इस घटना में आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल तीनों को चिकित्सकों ने उपचार के लिए महाराष्ट्र के नागपुर रेफर कर दिया.
जानकारी के मुताबिक घटना पांढुर्ना के पिपला नारायणवार की है. बताया जाता है कि दोपहर एक कार बेकाबू हो गई और सड़क पर खड़ी गाड़ियों और राहगीरों को टक्कर मारते हुए एक दुकान में जा घुसी. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई है. सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि कार राहगीरों और गाड़ियों को टक्कर मारते हुए एक दुकान में जा घुसती है.
यह भी पढ़ें: रांची में कई किलोमीटर तक पीछा कर महिलाओं से बदसलूकी, मरांडी ने सरकार को घेरा, आई पुलिस की सफाई
आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को घर भेज दिया. इन तीन लोगों को मामूली चोट आई थी. दो अन्य का उपचार पांढुर्ना के ही अस्पताल में इलाज चल रहा है.
यह भी पढ़ें: मर्डर को बना दिया एक्सीडेंट! दिल्ली पुलिस को कोर्ट की फटकार, कमिश्नर को कार्रवाई के आदेश
तीन अन्य की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने इन्हें बेहतर उपचार के लिए महाराष्ट्र के नागपुर रेफर कर दिया. घटना को लेकर एसडीपीओ प्रियंका पांडे ने बताया आरोपी चालक समेत तीन लोगों को पकड़ा गया है. चालक नशे में धुत पाया गया. उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है. संबंधित धाराओं में चालक और अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू