राहुल गांधी का AI वीडियो शेयर कर स्मृति ईरानी का SIR वाला तंज, बोलीं- जो सोया हो उसे… – Hindustan

Smriti Irani on Rahul Gandhi: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर इन दिनों विपक्ष जबरदस्त तरीके से हमलावर बना हुआ है। स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी अर्जी लगी हुई है। इसी बीच सत्ताधारी भाजपा एसआईआर पर विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद और झूठा करार दे रही है। तमाम उठा-पटक के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी का एक एआई वीडियो शेयर कर उनके ऊपर तंज कसा है। इस एआई वीडियो में राहुल गांधी के साथ-साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर किया गया यह वीडियो अमिताभ बच्चन की फिल्म की फिल्म भूतनाथ का है। इसमें अमिताभ बच्चन का किरदार यह बताता है कि कैसे वोटर लिस्ट से उसका नाम कटा ही नहीं, क्योंकि भ्रष्ट अफसर ने उसका डेथ सर्टिफिकेट ही जारी नहीं किया। इस वजह से एक राजनीतिक पार्टी ने उसके वोट को मडगांव में एक चुनाव में इस्तेमाल कर लिया। इसमें राहुल गांधी का चेहरा भी लगाया गया है। स्मृति ईरानी ने इसे शेयर करते हुए लिखा, “जो सच में सोया हुआ हो, उसे जगाया जा सकता है। लेकिन जो देश को गुमराह करने के लिए अंधा होने का नाटक कर रहा है, उसे नहीं”

बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुरुआत से ही वोटर लिस्ट में खराबी होने का दावा करते आ रहे हैं। हाल में सामने आई खोजी खबर के बाद उन्होंने सरकार और निर्वाचन आयोग के ऊपर इस दावे को लेकर जमकर हमला बोला है। उन्होंने दिल्ली में रैलियां निकालीं। इसके बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दल लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उनका दावा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पद पर रहते हुए इसका दुरुपयोग किया है। वहीं, एसआईआर को लेकर भी उन्होंने अनियमितता दिखाई है।एसआईआर पर विपक्षी पार्टियों का दावा है कि केंद्रीय सरकार ने इसे अपने हिसाब से परिवर्तित कराया है। इसमें निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार की मिली भगत का आरोप है। दूसरी तरफ भाजपा की तरफ से पलटवार करते हुए एसआईआर के आंकड़ों को सामने रखा गया है। भाजपा की तरफ से लगातार इस बात का दावा किया जाता रहा है कि विपक्ष केवल झूठ की राजनीति कर रहा है।

राहुल गांधी के राजनीतिक करियर में स्मृति ईरानी एक बड़ी रुकावट बनी हुई है। वह स्मृति ईरानी ही थीं, जिन्होंने राहुल गांधी की अपनी सीट अमेठी छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था। 2014 में राहुल गांधी से हारने के बाद स्मृति ईरानी ने जमीनी स्तर पर जबरदस्त काम किया। इसका असर यह रहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने राहुल गांधी को उन्हीं के गढ़ में हरा दिया। हालांकि, 2024 में स्मृति इस सीट से हार गईं। लेकिन राहुल गांधी वापस इस सीट पर नहीं आ पाए। पहले वह वायनाड से चुनाव जीते और अब वह अपनी मां की सीट रायबरेली से राज्यसभा सांसद हैं।

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News