Patna News: एम्स पटना की डॉ. व्याख्या गुप्ता ने बैंकॉक में जीता सिल्वर यंग सर्जन अवार्ड पटना, मुख्य संवाददाता l एम्स पटना के दंत चिकित्सा विभाग (ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी) की सीनियर रेजिडेंट डॉ. व्याख्या गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाई है l डॉ व्याख्याता को बैंकॉक में आयोजित एक कार्यक्रम में सिल्वर यंग सर्जन अवार्ड (द्वितीय स्थान) प्राप्त किया है। उन्हें बैंकॉक में 1 से 3 अक्टूबर 2026 तक आयोजित क्रैनियोमैक्सिलोफेशियल सर्जरी के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन फेस अहेड 2026 में प्रदान किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन एओ सीएमएफ द्वारा किया गया था। डॉ. गुप्ता को यह पुरस्कार उनके शोध-पत्र “डेक्स्ट्रोज प्रोलोथेरेपी बनाम लिग्नोकेन इन मायोफेशियल पेन डिसफंक्शन सिंड्रोम” की प्रस्तुति के लिए मिला।
यह शोध एम्स पटना के दंत चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. नक़ूश हैदरी के मार्गदर्शन में सहयोगात्मक रूप से किया गया। शोध का उद्देश्य मायोफेशियल पेन डिसफंक्शन सिंड्रोम के उपचार से जुड़े चिकित्सकीय दृष्टिकोणों का अध्ययन करना तथा ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के क्षेत्र में साक्ष्य-आधारित चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देना है। इस उपलब्धि पर एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने डॉ. गुप्ता को बधाई दी। एम्स पटना के दंत चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शिवेंद्र चौधरी ने भी डॉ. गुप्ता को इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के लिए बधाई दी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play