राहुल नकली हिंदू, अखिलेश गुमराह कर रहे : प्रकाश पाल – Hindustan

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा प्रदेश पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल के शहर आगमन पर पार्टीजनों ने उनका स्वागत किया। फूलमालाओं से लाद कर उन्हें गदा भेंट की। प्रकाश ने सपा, कांग्रेस के साथ इंडी गठबंधन के नेताओं पर तीखे व्यंग्य बाण छोड़े। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते अब देश का विरोध करने लगे हैं। राहुल गांधी विदेश जाकर भारत की छवि को धूमिल करने का काम करते हैं। सांसद अखिलेश यादव पीडीए के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। जनता अब इनके छलावे को अच्छी तरह समझ चुकी है।
प्रकाश पाल ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश अराजकता, दंगों और सांप्रदायिक हिंसा का गवाह रहा है। वर्ष 2012 से 2017 तक पिछड़ों, दलितों और अगड़ों के साथ अन्याय और अत्याचार किया गया। यही कारण है कि आज समाजवादी पार्टी के नेता अपनी पार्टी का नाम लेने से भी कतरा रहे हैं। पीडीए का नया मुखौटा लगाकर जनता के बीच जाकर उन्हें गुमराह करने का काम कर रहे हैं पर जनता अब फंसने वाली नहीं है। अखिलेश यादव जब अपनी यात्रा लेकर जनता के बीच जाएंगे तो पिछड़ा, दलित और अगड़ा समाज उनसे यह अवश्य पूछेगा कि आखिर उन्हें समाजवादी पार्टी का नाम लेने में संकोच क्यों हो रहा है?प्रकाश पाल ने सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी स्वयं को हिंदू और ब्राह्मण बताने का प्रयास करते हैं तथा कोट के ऊपर जनेऊ धारण कर राजनीति करते हैं। राहुल गांधी को “नकली हिंदू” बताते हुए कहा कि उनका हिंदुत्व केवल चुनावी रैलियों तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत विरोधी बयान देते हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की लगभग 55 प्रतिशत आबादी पिछड़े समाज की है। पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन कर रहे हैं। 12 जुलाई से वह पश्चिम, ब्रज क्षेत्र, अवध, गोरखपुर और काशी क्षेत्र के प्रवास के बाद आज अपने गृह जनपद कानपुर पहुंचे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने वर्ष 2013 में उनके सुझाव पर पिछड़ा प्रकोष्ठ को पिछड़ा मोर्चा का स्वरूप प्रदान किया था। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछड़े समाज को सम्मान और अधिकार दिलाने का कार्य किया है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा पिछड़ा मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज राजपूत और संचालन क्षेत्रीय महामंत्री विनय वर्मा ने किया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News