रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- कभी-कभी वह… – ABP News

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एलन मस्क से जुड़े विवाद के बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की तारीफ करते हुए अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कभी-कभी असदुद्दीन ओवैसी भारत के राष्ट्रीय हित से जुड़े मुद्दों पर समझदारी की बातें करते हैं. हालांकि, हम उनकी कट्टर मुस्लिम-केंद्रित नीतियों का विरोध करते हैं.
रिजिजू ने कहा, ‘अगर विपक्ष के कुछ नेता हमारी बात नहीं सुनना चाहते हैं, तो उन्हें ओवैसी से सीखना चाहिए. अब यह साफ है कि एंटी-इंडिया गैंग कौन है?’
ओवैसी ने एलन मस्क पर किया तीखा हमला
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की यह टिप्पणी ऐसे समय पर सामने आई है, जब AIMIM प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क की तरफ से भारत के राजनीतिक और बिजनेस से जुड़े फैसलों को लेकर की गई टिप्पणियों पर तीखा हमला किया. उन्होंने साफ कर दिया कि पीएम मोदी के विरोध के मतलब यह नहीं है कि किसी बाहरी गोरे कारोबारी को देश की राजनीतिक सत्ता पर सवाल उठाने की छूट दी जाए. 
कभी-कभी असदुद्दीन ओवैसी भारत के राष्ट्रीय हित से जुड़े मुद्दों पर समझदारी बातें करते हैं, हालाँकि हम उनकी कट्टर मुस्लिम-केंद्रित नीतियों का विरोध करते हैं। अगर विपक्ष के कुछ नेता हमारी बात नहीं सुनना चाहते, तो उन्हें ओवैसी से सीखना चाहिए। Now it’s clear who’re Anti-India gang https://t.co/pS4PDGbq7D

ओवैसी ने एलन मस्क पर हमला करते हुए कहा था, ‘कोई गोरा हमें हुक्म नहीं दे सकता. नरेंद्र मोदी से मेरे 100 मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मैं अपने देश और संवैधानिक पद का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा. हमें दुनिया में सबसे सस्ता डेटा मिल रहा है.’
देश के संसाधन कैसे इस्तेमाल होगें, यह देश तय करेगा- ओवैसी
हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘एलन मस्क कैसे हमारे भारत के प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह की बात लिखता है. हम नरेंद्र मोदी के हमेशा खिलाफ थे और रहेंगे. मगर वो किसी और को भारत का प्रधानमंत्री बोल रहा है. देश के संसाधन कैसे इस्तेमाल होंगे, वो देश तय करेगा. एक गोरा हमें डिक्टेट करेगा?’
उन्होंने कहा, ‘भारत में जो डेटा के चार्ज हैं, वो पूरी दुनिया में सबसे कम हैं. हम तो उम्मीद कर रहे हैं कि देश के प्रधानमंत्री आप एक बार 56 इंच का सीना दिखा दीजिए और एलन मस्क को बोलिए- Nothing Doing! बाय बाय!’
उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग देश में काम कर रहे हैं और जो लोग देश के नागरिक हैं, उनका हित सुरक्षित किया जाना चाहिए. उन्होंने पीएम मोदी पर उम्मीद जताते हुए कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि देश के किसी नागरिक का पेट काटकर, आप किसी गोरे के पेट को बड़ा नहीं करेंगे.
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, यह पूरा विवाद अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की डेटा कंपनी स्टारलिंक को भारत में बिजनेस शुरू करने की मंजूरी देने में हो रही देरी से जुड़ा है. जिसे लेकर एलन मस्क ने आरोप लगाया था कि भारत में कारोबारी हित उनकी कंपनी के बाजार में एंट्री में मुश्किल बन रही है. इस दौरान मस्क ने अपने एक X पोस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को भारत का प्रधानमंत्री कहकर भी संबोधित किया था. जिसके बाद विवाद बढ़ गया. 
यह भी पढ़ेंः ओवैसी ने एलन मस्क को दे दिया अल्टीमेटम, ‘मोदी जी के मैं खिलाफ, लेकिन कोई गोरा…’

विजय कुमार बिट्ठल ABP न्यूज में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर भूमिका निभा रहे हैं. पिछले 2 सालों से ABP न्यूज में कार्यरत हैं और नेशनल-इंटरनेशनल न्यूज टीम का हिस्सा हैं. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, चुनाव और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरें विशेष रूप से लिखते रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस रखते हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश करते हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 5 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज से पहले प्रिंट मीडिया में दैनिक जागरण में बतौर सब-एडिटर कार्यरत रहे. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में बैचेलर्स डिग्री हासिल की है. संपर्क करें-  Mail ID: vijaybitthal99@gmail.com | LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/vijay-kumar-bitthal-47ab7a1a3/  | X: https://x.com/Vijaybitthal99
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News