रिपोर्ट : देश में नौ वर्ष के दौरान दोगुना ई-कचरा पैदा होने लगा – Live Hindustan

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली सहित देशभर में ई-कचरे की मात्रा बढ़ती जा रही है। विज्ञान एवं पर्यावरण केन्द्र (सीएसई) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक नौ वर्षों में देशभर में दो गुना से भी ज्यादा ई-कचरा पैदा होने लगा है। चिंता की बात यह है कि इस ई-कचरे के 31 फीसदी हिस्से का अभी भी वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण नहीं हो पा रहा है और यह पर्यावरण के लिए चिंता बन रहा है। बदलती जीवन शैली के साथ ही बिजली और बैटरी से चलने वाले उत्पादों का रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल बढ़ा है। इसके साथ ही इनके पुराने पड़कर कबाड़ में तब्दील होने की तादाद भी बढ़ी है। सीएसई की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2017-18 में देशभर में हर साल सात लाख आठ हजार 445 टन ई-कचरा पैदा होता था। यह वर्ष 2025-26 तक बढ़कर 14 लाख 14 हजार 646 टन तक पहुंच गया है।

इतनी बड़ी तादाद में पैदा होने वाले ई-कचरे के प्रबंधन को लेकर भी बड़े पैमाने पर प्रयास किए जाने चाहिए। रिपोर्ट बताती है कि पहले की तुलना में तो ई-कचरा प्रबंधन में तेजी आई है, लेकिन अभी भी इसमें बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है। वर्ष 2017-18 में केवल 9.8 फीसदी ई-कचरे का ही वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण हो रहा था। जबकि, वर्ष 2025-26 में यह मात्रा बढ़कर 69.2 फीसदी हो गई। यानी अभी भी 31 फीसदी के लगभग ई-कचरे का प्रबंधन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है।

अर्थव्यवस्था, पर्यावरण को नुकसान

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कई बहुमूल्य धातुओं का उपयोग किया जाता है। वहीं, इसमें सीसा, पारा, कैडमियम, ब्रोमिन युक्त यौगिक व अन्य विषैले रसायन भी शामिल रहते हैं। वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित करने पर इन उपकरणों को फिर से उपयोग में लाया जा सकता है या फिर इनमें मौजूद बहुमूल्य धातुओं को निकाला जा सकता है। वहीं, सही तरीके से निस्तारित नहीं किए जाने पर इसमें मौजूद विषैले तत्व मिट्टी, जल और वायु को प्रदूषित करते हैं।

दिल्ली के होलंबी कलां में देश का पहला ई-वेस्ट पार्क बनाया जा रहा है। 11 एकड़ से ज्यादा जमीन पर तैयार हो रहे इस ई-कचरा पार्क में सालाना एक लाख मीट्रिक टन से ज्यादा का ई-कचरा निस्तारित करने की क्षमता होगी। पार्क को इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि यहां पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में मौजूद सभी सामग्री को रीसाइकिल करके उन्हें अलग-अलग इस्तेमाल में लाया जा सके।

ई-कचरे की बढ़ती तादाद पर हमें ज्यादा गंभीरता से सोचने की जरूरत है। लगभग 31 फीसदी ई-कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन नहीं हो पाना एक बड़ी पर्यावरणीय चुनौती है। ई-कचरा प्रबंधन के लिए एक व्यापक निगरानी तंत्र और बुनियादी ढांचा तैयार किए जाने की जरूरत है।

– डॉ. सुमित डूकिया, एसोसिएट प्रोफेसर, पर्यावरण प्रबंधन विभाग, गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय

शॉर्ट बायो : संजय कुशवाहा पिछले 21 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में पर्यावरण एवं वन्य जीव, मौसम, विधानसभा जैसी महत्वपूर्ण बीट की कवरेज कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभवः
संजय कुशवाहा पत्रकारिता और लेखन जगत में एक प्रतिष्ठित नाम है, जिन्हें पत्रकारिता में 21 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स समूह) में बतौर प्रमुख संवाददाता कार्यरत हैं। अपनी इस भूमिका के अंतर्गत वे दिल्ली में अलग-अलग विभागों की खबरें रिपोर्ट करते हैं। उनकी खबरों में पर्यावरण, वन्यजीव, मौसम और राजनीति के विविध रंगों को पहचाना जा सकता है।
करियर का सफरः
संजय कुशवाहा यूं तो कॉलेज के दिनों से विविध लेखन करते रहे और विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में छपते भी रहे। वर्ष 2005 से दैनिक भास्कर सोनीपत, फिर अमर उजाला देहरादून और फिर दैनिक जागरण देहरादून में काम किया। वर्ष 2011 से हिन्दुस्तान दिल्ली में रिपोर्टिंग टीम का हिस्सा हैं। लंबे पत्रकारीय जीवन में संजय कुशवाहा ने साहित्य, संस्कृति, नगर निगम से लेकर अपराध और राजनीति तक की कवरेज की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमिः
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई करने वाले संजय कुशवाहा को किताबें पढ़ना बेहद पसंद रहा है। खासतौर पर साहित्य, इतिहास और वन्य जीव के बारे में उन्होंने स्वतंत्र अध्ययन किया है।
पत्रकारीय दृष्टिकोणः
दिल्ली के पर्यावरण, प्रदूषण की समस्या, मौसम चक्र, वन्य जीवन, जंगल आदि की विशेष समझ। दिल्ली विधानसभा और कांग्रेस पार्टी की रिपोर्टिंग। स्थानीय निकाय एनडीएमसी की रिपोर्टिंग।
विशेषज्ञताः
साहित्य, संस्कृति, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीवन
राजनीति, विधानसभा, कांग्रेस पार्टी
स्थानीय निकाय एनडीएमसी, दिल्ली नगर निगम
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News