AIADMK को बड़ा झटका! दो महीने में छठे विधायक ने छोड़ी पार्टी – AajTak

Feedback
तमिलनाडु में AIADMK की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं. विधायक पद से इस्तीफा देने के ठीक एक दिन बाद, मंगलवार को पूर्व मंत्री एम.आर विजयभास्कर ने अब पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. विजयभास्कर AIADMK छोड़ने वाले पार्टी के छठे विधायक बन गए हैं.
सूत्रों की मानें तो करूर विधानसभा सीट से विधायक रहे विजयभास्कर जल्द ही सत्ताधारी दल TVK में शामिल हो सकते हैं. विजयभास्कर जे जयललिता कैबिनेट में राज्य के परिवहन मंत्री भी रह चुके हैं.
विजयभास्कर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर AIADMK नेतृत्व को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने AIADMK और DMK के बीच हुए गठबंधन पर हमला बोलते हुए लिखा, ‘AIADMK उस DMK के साथ हाथ कैसे मिला सकती है, जिसे ‘अम्मा’ (जयललिता) ने एक दुष्ट ताकत के रूप में पहचाना था.’
पार्टी नेतृत्व पर भड़के विजयभास्कर
विजयभास्कर AIADMK प्रमुख पलानीस्वामी पर निशाना साधते हुए आगे कहा, ‘आपने (पलानीस्वामी) जो फैसला पेश किया था, हम सिर्फ उसी के खिलाफ खड़े थे, हम कभी आपके नेतृत्व के खिलाफ नहीं थे. हम सभी ने आपको इस आंदोलन का स्थायी महासचिव बनाने के लिए अपनी जान लगा दी. लेकिन हमारे सभी विरोधों और कार्यकर्ताओं की नैतिक भावनाओं की अनदेखी करके, आपके लिए गए मनमाने फैसले ने आज पूरे आंदोलन को बर्बाद और दर्द में डाल दिया है.’
उन्होंने कहा, ‘आज, मैं एक बार फिर आंसुओं और गहरे दुख के साथ इस आंदोलन को अलविदा कह रहा हूं.’
करूर सीट पर की थी शानदार वापसी

साल 2021 के विधानसभा चुनाव में विजयभास्कर को करूर सीट पर DMK के वी सेंथिल बालाजी से बेहद कड़े मुकाबले में मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन हाल ही में हुए अप्रैल 2026 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने शानदार राजनीतिक वापसी की. इस चुनाव में उन्होंने TVK के उम्मीदवार वी पी मथियलगन को 1,821 वोटों के अंतर से हरा दिया था.
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु: AIADMK छोड़ TVK में गए 4 पूर्व विधायक, अब स्पीकर ने थमाया नोटिस

नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी

AIADMK में मचे इस घमासान के बीच विजयभास्कर से पहले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर भी विधायक पद से इस्तीफा देकर पार्टी छोड़ चुके हैं. उनके भी टीवीके में शामिल होने की संभावना है. इनके अलावा, सदन में फ्लोर टेस्ट के कुछ ही दिनों के भीतर पार्टी के कई अहम चेहरों- मरगथम कुमारवेल, पी सत्यभामा, एस जयकुमार और इसाक्की सुबैया ने भी इस्तीफा देकर टीवीके का हाथ थाम लिया था. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News