रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 'Avengers: Doomsday' का तूफान, एडवांस बुकिंग के जरिए 4 दिन में कमाए 50 करोड़ – News24 Hindi

Edited By Shahzad Khan
'एवेंजर्स: डूम्सडे' एडवांस बुकिंग (PIC-Marvel Entertainment. Youtube)
मार्वल की नई फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का भारतीय दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज होने में अभी 25 दिन का समय बाकी हैं. लेकिन यह मूवी रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियों में बनी हुआ है.  फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई कर ली है. दरअसल, साल 2026 की शुरुआत में ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ रिलीज हुई थी, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है.
वहीं अब भारतीय ऑडियंस को लुभाने के लिए हॉलीवुड की एक और फिल्म बड़े पर्दे पर आने जा रही है. इस मूवी को लेकर दुनियाभर में काफी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इस हॉलीवुड मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार एडवांस बुकिंग भी कर ली है.
यह भी पढ़ें: करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को दिया बर्थडे गिफ्ट, एक्टर की नई फिल्म ‘कालिया’ हुआ ऐलान
मार्वल की फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की बात करे, तो सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 7.45 लाख (ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर 6.30 लाख) एडवांस टिकट बेच दिए हैं. इन टिकट को बेचकर फिल्म ने करीब 47.94 करोड़ रुपये छापे हैं. ऑनलाइन आंकड़ों के अनुसार फिल्म, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के अब तक देश भर के 80 शहरों में इस फिल्म के 7,427 शो लिस्ट किए गए हैं. फिल्म के क्रेज का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शो के 202 शो पूरी तरह से ‘सोल्ड आउट’ भी हो गए हैं. 
यह भी पढ़ें: Netflix की टॉप-1 पर बनी 6 एपिसोड वाली ये मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज ‘मांगलिक’, क्लाइमैक्स देखकर घूम जाएगा दिमाग
रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस की मल्टीस्टारर फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ भारतीय सिनेमाघरों में 17 दिसंबर, 2026 को होगी, जबकि अमेरिका में यह मूवी 18 दिसंबर, 2026 को दस्तक देने वाली है. मार्वल की इस मूवी को एंथनी और जो रूसो के निर्देशन में तैयार किया गया है. फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस के आलावा क्रिस हेम्सवर्थ, जोसेफ क्विन, एबोन मॉस-बचराच, एंथनी मैकी, पॉल रड, पेड्रो पास्कल, वैनेसा किर्बी, जेम्स मार्सडेन, केल्सी ग्रामर, एलन कमिंग, पैट्रिक स्टीवर्ट, इयान मैककेलेन, फ्लोरेंस प्यू रेबेका रोमिजन और चैनिंग टैटम ने अहम किरदार निभाया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News