Sonbhadra News : विधानसभा राबर्ट्सगंज में अपना दल (एस) के जनसम्पर्क कार्यालय एवं नि:शुल्क विधि परामर्श केंद्र का भव्य शुभारंभ – Janpad News Live

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885
Email:info.janpadnewslive@gmail.com
Janpad Mirror
Follow Us
हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आए, तो उसकी बात गंभीरता से सुनी जाए और उसके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाए।
शान्तनु विश्वास 
सोनभद्र । शनिवार को विधानसभा राबर्ट्सगंज (401), जनपद सोनभद्र में अपना दल (एस) के जनसम्पर्क कार्यालय एवं नि:शुल्क विधि परामर्श केंद्र का भव्य उद्घाटन नई बाजार, राबर्ट्सगंज में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक चौबे, अधिवक्ता हाईकोर्ट, राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच अपना दल एस एंव सह मुख्य अतिथि दिनेश बीयार उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि अभिषेक चौबे ने कहा कि विधानसभा राबर्ट्सगंज (401), जनपद सोनभद्र में जनसम्पर्क कार्यालय एवं नि:शुल्क विधि परामर्श केंद्र का शुभारंभ जनसेवा, जनहित और आमजन को न्यायसंगत मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आए, तो उसकी बात गंभीरता से सुनी जाए और उसके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाए। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी और उचित विधिक परामर्श उपलब्ध कराने में यह केंद्र सहायक बनेगा।
अपना दल (एस) सदैव सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। जनसम्पर्क कार्यालय जनता और संगठन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करेगा, जहाँ आमजन अपनी समस्याएँ रख सकेंगे और संबंधित विषयों पर उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राकेश पटेल विधानसभा अध्यक्ष राबर्ट्सगंज ने कहा कि “इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को सुनना तथा जरूरतमंद लोगों को विधिक जानकारी एवं परामर्श उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। जनसम्पर्क कार्यालय के माध्यम से आमजन की समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुँचाने और उनके समाधान के लिए सार्थक प्रयास करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
इस कार्यालय की स्थापना से क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं एवं कानूनी विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए एक स्थानीय संपर्क केंद्र उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। नि:शुल्क विधि परामर्श केंद्र विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है, जिन्हें कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी एवं उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है।
जनसेवा, जनसमस्याओं का समाधान एवं न्यायसंगत मार्गदर्शन के संकल्प के साथ यह पहल विधानसभा राबर्ट्सगंज में जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आलोक पांडेय कार्यवाहक प्रदेश सचिव युवा मंच अपना दल एस, जिला उपाध्यक्षगण- विनोद यादव, प्रवीण त्रिपाठी, जिला मीडिया सचिव – इं नीरज सिंह पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्यगण- नंदू पटेल, ओमप्रकाश पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच – अंशु तिवारी , जिलाध्यक्ष सहकारिता मंच – अखिलेश पटेल, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति मंच- हरि प्रसाद धांगर, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच- जनाब आसिफ अहमद, युवा मंच विधानसभा अध्यक्ष राबर्ट्सगंज- लवकुश पटेल, उत्तरी जोन अध्यक्ष- रोहित अग्रवाल, पश्चिमी जोन अध्यक्ष चुर्क – रोहित पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे । 
Disclaimer: यह सर्वे केवल पाठकों की राय जानने के उद्देश्य से है। इसके परिणाम आधिकारिक जनमत या वैज्ञानिक सर्वेक्षण का प्रतिनिधित्व नहीं करते।
सम्बंधित खबर
ये भी पढ़ें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News