रिलेशनशिप में हद से ज्यादा प्यार… Kushal Tandon ने बताई अपने हर रिश्ते के टूटने की एक ही वजह – Prabhasakshi

बिज़नेस
स्पोर्ट्स
राज्यों से
शहरों से
मिसाल बेमिसाल
लाइफस्टाइल
मनोरंजन जगत
राजनीति
धर्म
कुशाल टंडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। रियलिटी शो ‘अलायंस’ में पायल गेमिंग से बातचीत के दौरान कुशाल ने बताया कि जब वह किसी के साथ रिश्ते में होते हैं, तो उनकी पूरी दुनिया सिर्फ उनके पार्टनर के इर्द-गिर्द ही घूमती है।

उन्होंने कहा कि उनके रिश्ते में रहने के दौरान दोस्तों के साथ घूमना-फिरना जैसी कोई बात नहीं होती, जिससे उनके पार्टनर को असुरक्षा महसूस हो। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि काम की व्यस्तता के कारण वह अपने पार्टनर को ज्यादा वक्त नहीं दे पाते थे, जिससे उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे।

Watch: Amid Shreya Kalra’s cheating allegations against him on Lock Upp, Kushal Tandon talks about his dating life in unseen video from Alliance pic.twitter.com/VUWleX7PvX

कुशाल टंडन का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब उन पर धोखा देने के आरोप लग रहे हैं। दरअसल, हाल ही में ‘लॉक अप 2’ की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल टंडन उनके साथ फ्लर्ट करते थे। श्रेया के मुताबिक, शो ‘बरसातें- मौसम प्यार का’ के प्रमोशनल शूट के बाद कुशाल ने उन्हें सोशल मीडिया पर मैसेज किए थे। उस वक्त श्रेया को यह नहीं पता था कि कुशाल और शिवांगी जोशी कथित तौर पर रिलेशनशिप में हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें इस बात का पता चला, उन्होंने कुशाल से दूरी बना ली। फिलहाल कुशाल ‘अलायंस’ शो के अंदर हैं, इसलिए माना जा रहा है कि उन्हें बाहर चल रहे इन आरोपों की जानकारी नहीं है।

आपको बता दें कि कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी ने सीरियल ‘बरसातें- मौसम प्यार का’ में एक साथ काम किया था और इसी शो के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें उड़ने लगी थीं। हालांकि, जून 2025 में कुशाल ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर दोनों के अलग होने का इशारा दिया था। उन्होंने लिखा था कि उनका और शिवांगी का ब्रेकअप पांच महीने पहले ही हो चुका है। हालांकि, बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था, लेकिन खबरों के मुताबिक अब कुशाल और शिवांगी पूरी तरह से अलग हो चुके हैं।
Tags
अन्य न्यूज़
एक्स पर जारी एक आधिकारिक बयान में मंत्रालय ने कहा कि हाल की अमेरिकी कार्रवाइयों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार को खतरे में डाल दिया है और इस इलाके में सक्रिय संघर्ष को फिर से भड़का दिया है।
Quick Links
प्रभासाक्षी.कॉम पर आपको मिलेंगे देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी में, Get all the Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, Videos in Hindi, Hindi News Live, Hindi News on prabhasakshi.com
आप हमें फॉलो भी कर सकते है
हमसे सम्पर्क करें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News