—विज्ञापन—
Lock Upp 2 New Episodes Release Date and Time: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. ये ही वजह है कि ये शो नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. चलिए जानते हैं इस शो के नए-नए एपिसोड्स कब और किस टाइम देख सकते हैं.
नेटफ्लिक्स पर ‘लॉक अप 2’ छाया हुआ है. इस ट्रेंडिंग शो के अभी तक 3 एपिसोड्स रिलीज हो चुके हैं, जो फैंस को काफी पसंद भी आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर शो से जुड़ी क्लिप्स काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें कंटेस्टेंट्स अपने-अपने राज खोलते नजर आ रहे हैं.
‘लॉक अप 2’ के फैंस जानना चाहते हैं कि शो के नए-नए एपिसोड्स वीक में कितने दिन रिलीज होते हैं. वहीं इस शो के नए एपिसोड्स की रिलीज डेट बाकी शोज से काफी अलग है. जिससे फैंस के बीच शो को लेकर एक्साइटमेंट और तेज हो गई है.
नेटफ्लिक्स के इस शो के नए-नए एपिसोड्स आप शनिवार से बुधवार तक हर हफ्ते देख सकते हैं. शनिवार, रविवार, सोमवार, मंगलवार और बुधवार को शो के नए एपिसोड्स रात 8 बजे रिलीज किए जाएंगे. वहीं ये शो 6 हफ्तों तक चलेगा.
शो में टीवी सितारों से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स तक नजर आ रहे हैं. इन सभी कंटेस्टेंट्स को शो में नए-नए टास्क दिए जाएंगे, जिन्हें जीतने के बाद ये सितारे शो में अपनी जगह बनाए रखेंगे. वहीं हर हफ्ते कोई एक कंटेस्टेंट शो से बाहर होता दिखाई देगा.
वहीं इस शो में आखिरी तक जो भी कंटेस्टेंट बचा रहेगा वो शो का विनर होगा. शो के विनर को 1 करोड़ का प्राइज मनी मिलेगा. सोशल मीडिया पर अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को ऑडियंस सपोर्ट कर रही है.
नेटफ्लिक्स के ‘लॉक अप’ में राम कपूर, श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, धीरज धूपर, सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा, माधुरी ग्रोवर, आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत, पामेला सेरेना, आकांक्षा चमोला, वरुण यादव, सूफी मोतीवाला और श्रेष्ठा अय्यर कैद हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
हिमानी शर्मा News 24 में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और उन्हें पत्रकारिता में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है. वह फिल्म, टीवी, OTT और मनोरंजन जगत से जुड़ी ट्रेंडिंग, रिसर्च और एक्सक्लूसिव खबरें लिखती हैं. इसके अलावा कई सेलेब्रिटीज के इंटरव्यू भी कर चुकी हैं. हिमानी ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनसे himani.sharma@bagconvergence.in पर संपर्क किया जा सकता है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in