Written By Mohd Tahleel Chaudhary
पाकिस्तान में टिकटॉक वीडियो शूट के दौरान युवक पर हमला करती हुई बाघिन. (Image- Social Media)
पाकिस्तान के लाहौर में टिकटॉक वीडियो बनाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. एक फार्महाउस में वीडियो शूट के लिए पिंजरे से बाहर निकाली गई बाघिन ने 19 साल के युवक पर हमला कर दिया. इस हमले में युवक की मौत हो गई. पुलिस ने मामले में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और फार्महाउस के मालिक को गिरफ्तार किया है. यह घटना लाहौर के काहना इलाके में मौजूद एक निजी फार्महाउस की है.
मैनचेस्टर इवनिंग न्यूज के मुताबिक, कंटेंट क्रिएटर नौमान हसन टिकटॉक वीडियो बनाने के लिए वहां पहुंचा था. बताया जा रहा है कि उसने वीडियो शूट करने के लिए बाघिन को पिंजरे से बाहर निकलवाया था. इसी दौरान बाघिन ने फार्महाउस में काम करने वाले 19 साल के तल्हा पर हमला कर दिया. हमले में तल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
کاہنہ پولیس نے فارم ہاؤس میں شیرنی کے حملے سے 19 سالہ نوجوان کی ہلاکت کے واقعے میں فارم مالک اور ٹک ٹاکر کو گرفتار کر لیا۔ ٹک ٹاک ویڈیو بنانے کے لیے فارم ہاؤس پہنچنے والے ٹک ٹاکر کی موجودگی میں شیرنی قابو سے باہر ہو گئی، جس کے نتیجے میں فارم کا ملازم شدید زخمی ہوا اور دورانِ علاج… pic.twitter.com/GfsKmxmp70
पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में यह दावा किया गया कि तल्हा पर कुत्ते ने हमला किया था. हालांकि, जांच में पता चला कि युवक की मौत बाघिन के हमले की वजह से हुई है. इसके बाद पुलिस ने फार्महाउस के मालिक फय्याज और कंटेंट क्रिएटर नौमान हसन को गिरफ्तार कर लिया. लाहौर पुलिस ने कहा कि टिकटॉक का शौक किसी इंसान की जिंदगी से ज्यादा जरूरी नहीं हो सकता. मनोरंजन या अपने शौक के लिए किसी की जान खतरे में डालने की इजाजत नहीं दी जा सकती. पुलिस ने यह भी कहा कि घटना से जुड़ी सच्चाई छिपाने की कोशिश और लापरवाही की जांच की जाएगी.
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि फार्महाउस के मालिक के पास बाघिन रखने की जरूरी अनुमति थी या नहीं. इसके अलावा, वहां सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए गए थे या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है. हमले के बाद बाघिन को वन विभाग के हवाले कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301