Prayagraj News: प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। सआदत हसन मंटो का साहित्य समाज का आईना है। उनकी कहानियां समाज को देखने और समझने की नई दृष्टि देती हैं। मंटो केवल लेखक नहीं, बल्कि समाजचेता थे। उनकी अभिव्यक्ति आज भी हमारे बीच मौजूद है। यह बातें प्रो. अजय जैतली ने शुक्रवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग स्थित धीरेंद्र वर्मा शताब्दी सभागार में कहीं। वह राजभाषा अनुभाग की ओर से आयोजित ‘किताब-वार्ता’ में वरिष्ठ कथाकार मेवाराम के उपन्यास ‘सआदत हसन मंटो’ के लोकार्पण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. भूरेलाल ने कहा कि उपन्यास का महत्व सांस्कृतिक होने के साथ ऐतिहासिक भी है।
लेखक मेवाराम ने अपनी साहित्यिक यात्रा और उपन्यास की रचना प्रक्रिया साझा की। आलोचक प्रो. कुमार वीरेंद्र ने कहा कि उपन्यास में मंटो के सिनेमा, निजी जीवन, स्त्री जीवन, जेल और पागलखाने से जुड़े प्रसंगों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। इसकी भाषा-शैली रोचक है। उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने कहा कि मंटो ने समाज के उपेक्षित और संवेदनशील पक्षों को बेबाकी से सामने रखा। उनकी पांच कहानियों पर मुकदमे भी चले। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता प्रदीप कुमार गुप्त ने की। संचालन डॉ. गाजुला राजू ने किया। इस अवसर पर प्रो. जया कपूर, अनुपम परिहार, डॉ. रवि नंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play