रुबियो की सफाई में कितना दम? अमेरिकन ड्रीम को भुला सालभर में इतने भारतीयों ने US छोड़ा – Hindustan

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में कहा है कि ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा की पाबंदियां भारत को निशाना बनाकर नहीं लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी इमिग्रेशन पॉलिसी में बदलाव कर रहा है और अमेरिकी लोगों को मौका देने के लिए ही ये पाबंदियां लगा रहा है। लेकिन ट्रंप के मंत्री के इस बयान में कितनी सच्चाई है?
जानकारी के मुताबिक अमेरिकी एच-1बी वीजा नियमों में सख्ती और नौकरियों में छंटनी के बीच बड़ी संख्या में भारतीय तकनीकी पेशेवर अमेरिका छोड़कर अपने देश भारत लौट रहे हैं। सितंबर 2026 तक करीब 12,700 भारतीय तकनीकी विशेषज्ञ अमेरिका से भारत लौट चुके थे। इन आंकड़ों के आधार पर इस साल भारत लौटने वाले पेशेवरों की संख्या पिछले साल के रिकॉर्ड को पार कर सकती है।
भर्ती और कर्मचारी चयन से जुड़ी सेवाएं देने वाली एक्सफेनो के अनुसार, सितंबर 2026 तक लगभग 12,700 तकनीकी विशेषज्ञ अमेरिका से भारत लौट चुके थे। यह संख्या पिछले साल के रिकॉर्ड 15,100 लोगों से ज्यादा हो सकती है। वर्ष 2023 में करीब 7,200 पेशेवर भारत लौटे थे, जबकि 2024 में यह संख्या बढ़कर 9,800 हो गई थी।
यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है, जब ट्रंप प्रशासन के तहत आव्रजन और वीजा नियमों के भविष्य को लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ रही हैं। इसके साथ ही कंपनियों में बड़े पैमाने पर छंटनी हो रही है और दुनियाभर के रोजगार बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। इन सभी कारणों से लोग अमेरिका छोड़कर भारत लौटने का फैसला कर रहे हैं।
भारत लौटने का फैसला करने वाले पेशेवरों के सामने कई चुनौतियां भी हैं। लिंक्डइन पर अभिनारायण मिश्रा नाम के एक यूजर ने बताया कि अमेरिका से भारत लौटना हमेशा आसान नहीं होता। भारतीय कंपनियां अब ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दे रही हैं, जिनके पास एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा और प्रोडक्ट लीडरशिप जैसे क्षेत्रों में विशेष कौशल हो।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने तीन लाख से ज्यादा वीजा रद्द कर दिए। प्रशासन ने इसकी वजह आपराधिक गतिविधियों, सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरे, आव्रजन नियमों के उल्लंघन और धोखाधड़ी को बताया। आव्रजन नियमों को लागू करने के अभियान को तेज कर दिया गया है।
इसके अलावा ट्रंप प्रशासन ने एक साल में 6.60 लाख लोगों को अमेरिका से बाहर निकाला है। देशभर में आव्रजन अधिकारियों द्वारा गिरफ्तारियां बढ़ाई जा रही हैं। माइग्रेशन पॉलिसी इंस्टीट्यूट की गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के पहले साल में 6.20 लाख लोगों को अमेरिका से निकाला गया।
जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News