रूस के क्रास्नोयार्स्क में आपात स्थिति में उतरने वाली एयर इंडिया की उडान के यात्रियों की सहायता के लिए भारतीय दूतावास की टीम पहुंची | आकाशवाणी न्यूज़ – News On AIR

मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
जुलाई 19, 2024 2:02 अपराह्न | भारत-रूस एयर इंडिया उड़ान
 
रूस के क्रास्नोयार्स्क में आपात स्थिति में उतरने वाली एयर इंडिया की उडान के यात्रियों की सहायता के लिए रूस में भारतीय दूतावास के तीन वरिष्ठ अधिकारियों और दुभाषियों की एक टीम क्रास्नोयार्स्क पहुंच गई है। एयर इंडिया की यह उडान सैन फ्रांसिस्को जा रही थी। टीम के सदस्‍य यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए हवाई अड्डे और सुरक्षा अधिकारियों तथा रूसी विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, दूतावास ने कहा कि यह टीम क्रास्नोयार्स्क में तब तक रुकेगी जब तक एयर इंडिया का दूसरा विमान यात्रियों को लेने के लिए वहां नहीं पहुंच जाता।
16 घंटे पहले
views 327
16 घंटे पहले
views 190
17 घंटे पहले
views 158
16 घंटे पहले
views 128
16 घंटे पहले
views 125
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 4th Jun 2026

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News