Shreyas Iyer New T20 Captain: भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला. टीम इंडिया की टी20 कप्तानी में बड़ा बदलाव हुआ है. BCCI के अनुसार, अब टी20 कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है. इससे पहले ये जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव के पास थी.
सूर्यकुमार यादव ने हाल के सालों में भारत की टी20 टीम का नेतृत्व किया है और उनकी कप्तानी में टीम ने कई अहम मुकाबले खेले. हालांकि, पिछले कुछ महीनों में उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन को लेकर सवाल उठे हैं. खासकर हालिया टी20 विश्व कप और आईपीएल 2026 में उनका बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला.
माना जा रहा है कि भारतीय टीम अब 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक और उसी साल होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखकर लंबे समय की योजना तैयार कर रही है. इसी वजह से युवा और लंबे समय तक टीम का नेतृत्व कर सकने वाले खिलाड़ी की तलाश की जा रही है. श्रेयस अय्यर इस भूमिका के लिए उपयुक्त विकल्प माने जा रहे हैं.
भारत की अगली टी20 चुनौती आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के रूप में सामने है, जिसके लिए टीम का ऐलान शनिवार को किया जाना है. ये वही सीरीज होगी जो मार्च में टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम की पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट होगी. हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार टीम में सबसे बड़ा बदलाव सूर्यकुमार यादव के भविष्य को लेकर देखने को मिल सकता है.
खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार को सिर्फ कप्तानी ही नहीं, बल्कि पूरी टी20 टीम से बाहर किए जाने की भी चर्चा है. विश्व कप में उनका प्रदर्शन औसत रहा, जबकि आईपीएल 2026 में भी वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर की वापसी की राह अब पहले से कहीं ज्यादा साफ दिखाई दे रही है. 31 वर्षीय अय्यर ने दिसंबर 2023 के बाद कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है.
टीम संयोजन और मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव तथा तिलक वर्मा की मौजूदगी के कारण उन्हें लगातार मौका नहीं मिल पाया. हालांकि, इस दौरान आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन और सफल कप्तानी ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है. जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्हें चोटिल खिलाड़ी के विकल्प के तौर पर टीम में बुलाया गया था, लेकिन अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली.
श्रेयस अय्यर के पक्ष में सबसे बड़ा तर्क उनकी शानदार कप्तानी और लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी है. आईपीएल में उन्होंने खुद को एक सफल कप्तान के रूप में स्थापित किया है. अय्यर की अगुआई में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2024 में खिताब जीता था, जबकि इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स को 2020 में फाइनल तक ले गए थे. इसके अलावा 2025 में पंजाब किंग्स को भी फाइनल में पहुंचाकर उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवाया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED