India US Relations: अमेरिका में रूस के खिलाफ बड़े प्रतिबंधों वाले बिल को सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद पीएम मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance की फोन पर बात हुई. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को अलग-अलग अहम क्षेत्रों में और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. पीएम मोदी ने जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस को बेटे के जन्म पर बधाई भी दी. यह बातचीत ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका में रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर दबाव बढ़ाने की तैयारी चल रही है.
इससे पहले, अमेरिकी सीनेट ने लिंडसे ग्राहम का रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून 2026 को मंजूरी दी. बिल में भारत का नाम सीधे नहीं लिखा है, लेकिन इसके प्रावधान है कि रूस के कच्चे तेल-गैस के सबसे बड़े खरीदारों को निशाना बन सकते. कानून के तहत व्यापार आंकड़ों के आधार पर रूस के कच्चे तेल और गैस के 5 बड़े खरीदारों और प्रतिबंधों से बचने में रूस की मदद करने वाले पांच प्रमुख देशों की पहचान की जाएगी. रिपब्लिकन सीनेटर डेब फिशर ने भारत, चीन और ब्राजील का नाम लेते हुए कहा कि इन देशों पर रूस की ऊर्जा निर्भरता कम करने का दबाव बनाया जाना चाहिए.
यही नहीं यह बिल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस के खरीदार देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने की ताकत देता है. इसके अलावा रूसी अधिकारियों, बड़े कारोबारियों, उनके परिवारों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों पर प्राथमिक और द्वितीयक प्रतिबंध लगाने का प्रावधान है. रूस की शैडो फ्लीट और यूक्रेन युद्ध में मॉस्को की मदद करने वाले विदेशी पक्ष भी निशाने पर हैं. हालांकि, टैरिफ प्रावधानों को हटाने के लिए रिपब्लिकन रैंड पॉल और डेमोक्रेट रॉन विडेन का संशोधन 32-64 वोट से गिर गया. बिल में ईरान प्रतिबंध अधिनियम को 2031 तक बढ़ाने का प्रावधान भी है.
PM Narendra Modi holds a telephonic conversation with US Vice President JD Vance.
In his tweet, PM Modi says, ठReceived a phone call from US Vice President JD Vance. We discussed ways to further deepen India-US Comprehensive Global Strategic Partnership across key areas. Warmly… pic.twitter.com/xB98Su30Mg
— ANI (@ANI) August 8, 2026
न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने बताया कि अब बिल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा यानी House of Representatives में जाएगा. हालांकि, सदन फिलहाल 31 अगस्त तक अवकाश पर है और उसने अभी यह साफ नहीं किया है कि बिल पर कब चर्चा होगी. ऐसे में पीएम मोदी और जेडी वेंस की बातचीत को बड़ा माना जा रहा है, क्योंकि एक तरफ अमेरिका रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ा रहा है और दूसरी तरफ भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर दोनों देश बातचीत कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED