Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। वार्ड पार्षद नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अपने-अपने वार्डों में आम लोगों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी देंगे और इसके लाभ से अवगत कराएंगे। वार्ड पार्षदों को योजना की विस्तृत जानकारी देने के लिए शनिवार को डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में कार्यशाला हुई। डीएम ने सभी वार्ड पार्षदों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने वार्डों में आम लोगों के बीच जाकर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी व्यापक रूप से उपलब्ध कराएं। कहा कि वार्ड पार्षद स्थानीय स्तर पर लोगों से सीधे जुड़े हुए हैं, इसलिए उनकी भूमिका इस योजना के प्रचार-प्रसार एवं पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
अधिक से अधिक परिवारों को जोड़ने के लिए जन जागरूकता आवश्यक है। योजना के तहत एक किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र पर 30 हजार तक, दो किलोवाट पर 60 हजार तक तथा तीन किलोवाट क्षमता पर 78 हजार तक की सब्सिडी का प्रावधान है। विद्युत विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र उपभोक्ता प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत सोलर संयंत्र की स्थापना कराकर योजना के तहत उपलब्ध सब्सिडी का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। कार्यशाला में महापौर अंजुम आरा, नगर आयुक्त राकेश कुमार, विद्युत अधीक्षण अभियंता अजय कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता शहरी विकास कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता ग्रामीण केशव कुमार, सीनियर मैनेजर (आईटी) अंकेश कुमार, सीनियर मैनेजर (राजस्व) विवेक सिंह, सभी अधिकृत वेंडर तथा विद्युत विभाग एवं नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मचारी थे।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play