रूस में 8.8 तीव्रता वाले भूकंप से सुनामी, जापान से लेकर अमेरिका तक सुनामी की वार्निंग – News18 Hindi

रूस भूकंप सुनामी लाइव न्यूज: रूस के सुदूर पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप के पास आए 8.8 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप के बाद बुधवार को जापान के होक्काइदो तट पर विशाल सुनामी लहरें पहुंचती दिखीं. जापान की मौसम एजेंसी ने तटीय क्षेत्रों में तीन मीटर (10 फीट) तक ऊंची लहरों की चेतावनी देते हुए देश के पूर्वी समुद्री तट के बड़े हिस्से को खाली कराने का आदेश दिया. 2011 की तबाही को याद दिलाते हुए कई शहरों में सुनामी सायरन बजाए गए और लोगों से तुरंत ऊंचे स्थानों की ओर जाने को कहा गया. कामचटका और रूस का यह क्षेत्र ‘पैसिफिक रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है, जो भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है.
रूस भूकंप लाइव न्यूज: चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के सुनामी चेतावनी केंद्र ने गुरुवार को देश के पूर्वी तटीय इलाकों शंघाई और झेजियांग प्रांतों के लिए सुनामी अलर्ट जारी किया है. चेतावनी में अनुमान लगाया गया है कि इन क्षेत्रों में 0.3 से 1 मीटर (1 से 3 फीट) ऊंची लहरें उठ सकती हैं. यह चेतावनी तूफान ‘कोमाय’ के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जारी की गई है, जो इन तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी वर्षा के साथ लहरों को और खतरनाक बना सकता है.
रूस भूकंप लाइव न्यूज: 30 जुलाई को रूस के सुदूर पूर्वी कमचटका आइलैंड के पास आए 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद एक भयानक सुनामी ने सेवेरो-कुरील्स्क शहर को अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद चश्मदीदों के रिकॉर्ड किए गए वीडियो में दिखा कि कैसे तेज लहरों ने इमारतों और मलबे को भीतर तक बहा दिया और पूरा समुद्र तट जलमग्न हो गया. इससे जुड़ा पूरा वीडियो यहां क्लिक करके देखें.
रूस के सुदूर पूर्वी तट पर बुधवार सुबह आई सुनामी की तेज लहरों ने सखालिन ओब्लास्ट के सेवेरो-कुरील्स्क कस्बे को अपनी चपेट में ले लिया. वीडियो में देखा गया कि लहरें इमारतों के बीच से गुजरती हुईं उन्हें बहा ले गईं. भारी कंटेनर और औद्योगिक ढांचे भी लहरों की चपेट में आ गए. तीन सुनामी लहरों ने इस क्षेत्र को प्रभावित किया, जिसमें आखिरी सबसे शक्तिशाली थी. लगभग 300 लोगों को बंदरगाह से सुरक्षित निकाला गया, हालांकि किसी को चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता नहीं पड़ी.
रूस भूकंप लाइव न्यूज: रूस के कमचटका प्रायद्वीप में आए 8.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने प्रशांत क्षेत्र में सुनामी का खतरा बढ़ा दिया है. जापान और अमेरिका के तटीय इलाकों में आपात चेतावनी जारी कर दी गई है. इस मौक़े पर एक नज़र डाली गई है इतिहास के 10 सबसे ज़बरदस्त भूकंपों पर, जिनमें जानमाल की भारी तबाही हुई. 1960 का चिली भूकंप अब तक का सबसे शक्तिशाली रहा जिसकी तीव्रता 9.5 थी और इसने 1,655 जानें लीं. 2004 में आए सुमात्रा भूकंप और सुनामी ने 2.8 लाख लोगों की जान ली, जबकि 2011 में जापान के टोहोकू भूकंप ने भीषण तबाही मचाई. यहां क्लिक करके देखें पूरी लिस्ट.
रूस भूकंप लाइव न्यूज: रूस के पूर्वी तट पर आए 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया और हवाई में सुनामी चेतावनी लागू कर दी गई है. कैलिफोर्निया के केप मेंडोसीनो से ओरेगन सीमा तक के तटीय इलाकों में 2 से 5 फीट ऊंची लहरें आने की संभावना है. वहीं, हवाई के उत्तरी द्वीपों में 10 फीट तक की लहरें पहुंच सकती हैं. नेशनल गार्ड तैयार हैं, हिलो एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द हैं और डिज़्नी रिसॉर्ट समेत कई होटल मेहमानों को ऊपरी मंज़िलों पर ले जा रहे हैं.
रूस में भूकंप लाइव न्यूज: लॉस एंजेलेस के निवासियों को तड़के 1 बजे एक सार्वजनिक सुरक्षा अलर्ट भेजा गया, जिसमें सुनामी एडवाइजरी की चेतावनी दी गई. इसमें कहा गया कि समुद्र तटों, बंदरगाहों और तटीय निचले इलाकों में तेज धाराएं और खतरनाक लहरें उठ सकती हैं, जो जानलेवा साबित हो सकती हैं. स्थानीय प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा- ‘पानी से दूर रहें, समुद्र तटों और जलमार्गों से दूरी बनाए रखें.’

रूस भूकंप लाइव न्यूज: हवाई के माउई द्वीप पर छुट्टियां मना रहीं मौसम विज्ञानी लॉरा बुचटेल ने बुधवार तड़के 1:30 से 2 बजे के बीच सुनामी अलर्ट बजने के बाद अफरातफरी का हाल बयां किया. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘यह कोई अलर्ट नहीं था, यह असली खतरा था. रिसॉर्ट के स्टाफ तक घबराए हुए थे.’ बुचटेल समेत सैकड़ों लोग जल्दबाजी में सामान समेटकर बाहर निकले, लेकिन सड़कों पर भारी जाम लग गया. अधिकारियों ने लोगों को ऊंचाई की ओर जाने और समुद्र से दूर रहने की चेतावनी दी है. अनुमान है कि लहरें 1 से 3 मीटर ऊंची हो सकती हैं. बुचटेल ने कहा कि स्थानीय लोग और पर्यटक चेतावनी को गंभीरता से ले रहे हैं और इंधन भरवाकर सुरक्षित स्थानों की ओर बढ़ रहे हैं.
रूस भूकंप लाइव न्यूज: हवाई के बिग आइलैंड के पश्चिमी तट पर स्थित होटलों ने सुनामी चेतावनी के बीच अपने मेहमानों की आपात निकासी शुरू कर दी है. कैलुआ बे स्थित ‘कोर्टयार्ड किंग कामेहामेहा’स कोना बीच होटल’ ने सभी मेहमानों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए होटल बंद कर दिया है. स्थानीय प्रशासन के सहयोग से मेहमानों को स्कूल बसों द्वारा पास के केलाकेहे हाई स्कूल पहुंचाया जा रहा है. होटल प्रशासन ने मेहमानों की संख्या या निकासी में लगने वाले समय की जानकारी नहीं दी, लेकिन बताया कि अली’ई ड्राइव के सभी होटल्स यही प्रक्रिया अपना रहे हैं.
रूस में भूकंप: रूस में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद जापान के होक्काइडो द्वीप और रूस के कुछ हिस्सों में सुनामी की पहली लहरें दर्ज की गईं, जिनकी ऊंचाई शुरुआती अनुमान से काफी कम, लगभग 30-40 सेंटीमीटर रही. जापानी अधिकारियों ने चेताया है कि दूसरी या तीसरी लहर पहले से बड़ी हो सकती है. इसी बीच अलास्का के एमचिटका ज्वालामुखीय द्वीप पर भी समुद्री जलस्तर में एक फुट की वृद्धि दर्ज की गई, जो अब तक की सबसे ऊंची लहर मानी जा रही है.
रूस भूकंप लाइव न्यूज: रूस के सुदूर पूर्व में बुधवार को आए 8.7 तीव्रता के भूकंप और सुनामी चेतावनी के बाद जापान के उत्तर-पूर्वी फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट से सभी कर्मचारियों को एहतियातन सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. प्लांट ऑपरेटर TEPCO की प्रवक्ता ने बताया कि ‘कोई असामान्यता दर्ज नहीं की गई है,’ और साइट पूरी तरह सुरक्षित है. गौरतलब है कि यही प्लांट 2011 में भूकंप और सुनामी के कारण भीषण परमाणु दुर्घटना का शिकार हुआ था.
रूस में भूकंप के झटके: रूस के सुदूर पूर्व में बुधवार को आए 8.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से कमचटका प्रायद्वीप में एक किंडरगार्टन को नुकसान पहुंचा, हालांकि राहत की बात यह रही कि उस वक्त कोई बच्चा अंदर मौजूद नहीं था. स्थानीय आपातकालीन मंत्री सर्गेई लेबेडेव ने पुष्टि की कि कोई घायल नहीं हुआ.
रूस भूकंप लाइव न्यूज: रूस के पूर्वी तट पर आए 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद फिलीपींस और इंडोनेशिया ने अपने तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की है. फिलीपींस के ज्वालामुखी और भूकंपीय संस्थान (PHIVOLCS) के अनुसार, देश के प्रशांत महासागर से सटे तटवर्ती क्षेत्रों में 1 मीटर तक ऊंची लहरें दोपहर 1:20 बजे से 2:40 बजे के बीच पहुंच सकती हैं. वहीं, इंडोनेशिया की भू-भौतिकी एजेंसी ने भी चेताया है कि बुधवार दोपहर कुछ क्षेत्रों में 0.5 मीटर तक की लहरें आ सकती हैं.
रूस भूकंप लाइव न्यूज: रूस के कमचटका प्रायद्वीप के पास बुधवार को आए 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद इलाके में लगातार शक्तिशाली आफ्टरशॉक्स दर्ज किए जा रहे हैं. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, पहले झटके के लगभग 45 मिनट बाद 6.9 तीव्रता का एक और भूकंप पेट्रोपावलोव्स्क-कमचत्स्की से 147 किमी दक्षिण-पूर्व में आया, वहीं इसके कुछ मिनट बाद 6.3 तीव्रता का एक और झटका वेल्युचिंस्क से 131 किमी दूर दर्ज किया गया. अब तक कुल 9 और झटके (5.4 से 5.8 तीव्रता के बीच) इसी क्षेत्र में महसूस किए गए हैं. स्थानीय प्रशासन हाई अलर्ट पर है.
Russia Earthquake Live News: रूस के सुदूर पूर्व में आए जबरदस्त भूकंप के बाद जहां अमेरिका और जापान के लिए सुनामी चेतावनी जारी की गई है, वहीं न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की मौसम एजेंसियों ने फिलहाल किसी सुनामी खतरे से इनकार किया है. न्यूजीलैंड की नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (NEMA) ने कहा है कि समुद्री जलस्तर में असामान्य करंट और लहरें जरूर आ सकती हैं, जिससे तटीय इलाकों में मौजूद लोगों को खतरा हो सकता है. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई संयुक्त सुनामी चेतावनी केंद्र ने स्पष्ट किया कि वहां किसी भी प्रकार की सुनामी का खतरा नहीं है. लोगों को समुद्र तटों, बंदरगाहों और नदियों के किनारों से दूर रहने की सलाह दी गई है.
रूस में भूकंप लाइव अपडेट्स: रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद हवाई द्वीपसमूह के सभी तटीय इलाकों में सुनामी से नुकसान की चेतावनी जारी की गई है. प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (NWS) ने कहा है कि पहली लहर के बाद भी कई घंटे तक खतरा बना रह सकता है, क्योंकि बाद की लहरें अधिक विनाशकारी हो सकती हैं. चेतावनी में कहा गया, ‘हर दिशा में समुद्री लहरें प्रभावी होती हैं, इसलिए हर तट प्रभावित हो सकता है.’ पहली लहर के हवाई में स्थानीय समयानुसार शाम 7:17 बजे पहुंचने की संभावना जताई गई है. अधिकारियों ने लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है.
Whoahhhhh! Videos showing the shaking from the M8.7 earthquake that hit off the coast of Kamchatka, Russia pic.twitter.com/Q5dYAstWil
— Volcaholic (@volcaholic1) July 30, 2025

जापान भूकंप लाइव न्यूज: इस भूकंप और संभावित सुनामी का असर सिर्फ रूस और जापान तक सीमित नहीं है. अमेरिका के अलास्का तक चेतावनी पहुंच गई है, खासकर समालगा पास इलाके में.
जापान भूकंप लाइव न्यूज: जापान सरकार ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपनी सुनामी एडवाइजरी को चेतावनी में बदल दिया है. अब वहां आपातकालीन अलर्ट जारी किया गया है. जापानी प्रसारण सेवा NHK के मुताबिक, सरकार ने लोगों को तत्काल तटीय इलाकों से निकलने के आदेश दिए हैं. चेतावनी होक्काइदो से लेकर वाकायामा तक के पूर्वी तटीय हिस्सों में प्रभावी है. नागरिकों को चेतावनी दी गई है कि सुनामी की लहरें कभी भी तटों से टकरा सकती हैं.
🚨 BREAKING: Tsunami waves from the 8.7 magnitude earthquake have begun slamming Russia
Buildings are already being swept away
Tsunami waves are also heading to Hawaii, expected to arrives within hours pic.twitter.com/dPg72zln9N
— Nick Sortor (@nicksortor) July 30, 2025

Russia Earthquake News Live: रूस के कामचटका प्रायद्वीप में शनिवार को समुद्री तट पर 3-4 मीटर ऊंची सुनामी लहरें दर्ज की गईं. क्षेत्रीय आपातकाल मंत्री सर्गेई लेबेदेव ने लोगों से समुद्र तट से दूर रहने की अपील की है. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, यह भूकंप 19.3 किमी की गहराई पर आया और इसका केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की से लगभग 125 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व रहा. पहले इसकी तीव्रता 8.0 बताई गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर संशोधित किया गया.
रूस भूकंप लाइव न्यूज: अमेरिका की भूकंप संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप 125 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व पेट्रोपावलोव्स्क-कमचात्सकी के पास और 20 किमी की गहराई में था. इसकी तीव्रता 8.8 थी.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News