रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम – AajTak

Feedback
श्रीगंगानगर में ट्रेन को ब्लास्ट कर उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम हुई है. अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी. जानकारी के मुताबिक, अनूपगढ़ सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर गांव 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को ब्लास्ट हुआ. 
धमाके से रेलवे पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो से तीन स्लीपर पिलर श्रतिग्रस्त हो गए. ब्लास्ट इतना तेज था कि सीमेंट के पिलर के अंदर लगा सरिया भी बाहर निकल आया और रेलवे लाइन के क्लिपर भी पटरी से अलग हो गए.
जानकारी के मुताबिक, अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन के गुजरने के बाद यह हादसा हुआ. ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद ही यह धमाका हुआ. अनूपगढ़ से चलकर बठिंडा जाने वाली ट्रेन टारगेट पर थी. श्री गंगानगर एसपी हरि शंकर फौरन मौके पर पहुंचे. एटीएस और एफएसएल समेत जांच एजेंसियों की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही हैं. 
यह भी पढ़ें: गलत लाइन पर चली गई पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; रेलवे की चूक पर उठे सवाल
एफएसएल टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और मामले में जरूरी सबूत जुटा रही है. श्री गंगानगर एसपी हरि शंकर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है. बम निरोधक दस्ता भी मौके पहुंच रहा है.
(इनपुट- हरनेक)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News