Feedback
पुणे (Pune), जिसे 1978 तक पूना के नाम से जाना जाता था, भारत के महाराष्ट्र (Maharashtra) राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है. इसे ‘भारत में सबसे अधिक रहने योग्य शहर’ के रूप में स्थान दिया गया है. मुथा नदी के किनारे पर दक्कन के पठार पर समुद्र तल से 560 मीटर (1,837 फीट) ऊपर स्थित है. यह सह्याद्री पर्वत श्रृंखला (Sahyadri mountain range) के नीचे की ओर है, जो अरब सागर (Arabian Sea) से एक अवरोध (barrier) बनाती है. यह एक पहाड़ी शहर है, जो वेताल हिल (Vetal Hill) समुद्र तल से 800 मीटर (2,600 फीट) ऊपर स्थित है. इस जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी यहीं है (Pune Geographical Location).
18वीं शताब्दी में, शहर पेशवाओं की सीट थी, जो मराठा साम्राज्य के प्रधानमंत्री थे और भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक केंद्रों में से एक थे. शहर से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं में मुगल-मराठा युद्ध और एंग्लो-मराठा युद्ध शामिल हैं. 1947 में भारतीय स्वतंत्रता के बाद, इस जिले को एक आधुनिक महानगर में बदलने के लिए काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा है (Pune History).
यहां की आधिकारिक और सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा मराठी है (Pune Language).
पुणे को व्यापक रूप से भारत का दूसरा प्रमुख ‘आईटी हब’ और शीर्ष ‘ऑटोमोबाइल और भारत का विनिर्माण केंद्र’ माना जाता है (Pune, IT hub of India).
यहां के प्रमुख पर्यटक और ऐतिहासिक स्थलों में लाल महल, कस्बा गणपति मंदिर और शनिवार वाड़ा शामिल हैं जो सैलानियों का ध्यान आकर्षित करती है (Pune Tourist Places).
PM मोदी ने पुणे में मेट्रो के नए प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि हिंजेवाड़ी से शिवाजीनगर के बीच मेट्रो शुरू होने से पुणे के IT हब को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. मोदी ने दावा किया कि 2014 में देश में 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था, जो अब बढ़कर 1,400 किलोमीटर हो गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में मेट्रो के नए प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि हिंजेवाड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो से IT हब को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. पीएम ने मेट्रो नेटवर्क के विस्तार और गरीबी कम करने के प्रयासों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मेट्रो नेटवर्क बढ़कर करीब 1,400 किलोमीटर हो गया है और हर दिन एक करोड़ से ज्यादा लोग इससे सफर कर रहे हैं.
फेस्टिव सीजन में अगर आप बाहर खाने का शौक रखते हैं तो आपकी जेब पर डांका पड़ सकता है. देश के कई बड़े शहरों में रेस्टोरेंट में मेन्यू 10 से 15 फीसदी तक महंगा हो सकता है.
शरद पवार की सेहत के बारे में डॉ. परवेज के. ग्रांट ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा है कि उनकी हालत में काफी सुधार आया है. सब कुछ ठीक है, वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे.
दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो उड़ान में 33 वर्षीय यात्री ने कथित तौर पर आपात निकास के लीवर कवर से छेड़छाड़ की, जिससे अलार्म बज उठा. घटना के बाद यात्रियों में घबराहट फैल गई और चालक दल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की.
FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने ‘द पूना मर्चेंट चैम्बर्स’ के सालाना लड्डू-चिवड़ा बिक्री उपक्रम का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने खुद फराल के सैंपल की जांच की. उन्होंने FDA की गाइडलाइंस का पालन करने के लिए कार्यक्रम के आयोजकों की तारीफ भी की.
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 2018 में हुए हादसे में जान गंवाने वाले दंपति के परिवार को MACT ने ₹1.80 करोड़ मुआवजा देने का आदेश दिया. ट्रिब्यूनल ने कार चालक को 70% और ट्रक चालक को 30% जिम्मेदार माना.
महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में 33 साल की एक महिला और उनके छह साल के बेटे की मौत हो गई. दोनों की मौत एक रिहायशी इमारत से गिरने के बाद हुई. पुलिस को मौके से 7 से 8 पन्नों का कथित सुसाइड नोट मिला है. इसमें महिला ने अपने पति से दोबारा शादी कर जिंदगी आगे बढ़ाने की बात लिखी है. वाकड़ पुलिस मामले की जांच कर रही है.
महाराष्ट्र के पुणे में 34 साल की मुग्धा देशमुख का शव एक फ्लैट में सड़ी-गली हालत में मिला है. परिवार को लग रहा था कि मुग्धा लंदन में MBA की पढ़ाई कर रही है, लेकिन अब सामने आया है कि वह अगस्त से ही पुणे की लोढ़ा सोसायटी में रह रही थी. 23 अक्टूबर को माता-पिता से आखिरी बार बात करने के बाद मुग्धा का फोन बंद हो गया था. फिलहाल मुग्धा की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है.
महाराष्ट्र के पुणे में पुणे-सोलापुर हाइवे पर सर्विस रोड के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. काम कर रहे पांच मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मिट्टी हटाकर दो मजदूरों को बाहर निकाल लिया है. वहीं, बाकी मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
एफडीए ने महाराष्ट्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 24.92 लाख रुपये की कीमत का 6,495 किलोग्राम खाद्य पदार्थ जब्त किया है. टीम ने राज्यभर में छापेमारी कर मिठाइयों, ड्राई फ्रूट्स और डेयरी प्रोडक्ट्स का भारी स्टॉक सीज किया है.
पुणे के मांजरी इलाके में एक महिला पुलिसकर्मी पर नशे की हालत में रॉंग साइड कार चलाने का आरोप लगा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे निलंबित कर दिया और एफआईआर दर्ज की. महिला पुलिसकर्मी की कार पर नंबर प्लेट नहीं होने का आरोप भी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुणे के मांजरी इलाके में एक महिला पुलिसकर्मी पर शराब पीकर रॉन्ग साइड में कार चलाने का आरोप है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे निलंबित कर दिया और उसके खिलाफ FIR दर्ज की है. मामले की जांच जारी है. वीडियो में जानें क्या है ये पूरा मामला.
पुणे के जहांगीर हॉस्पिटल चौक पर लाल बत्ती होने के कारण स्कूटी रोकना एक युवक के लिए मुसीबत बन गया. पीछे से आई कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी. आरोप है कि इसके बाद कार में सवार दो लोग नीचे उतरे और स्कूटी सवार की पिटाई करने लगे. घटना ने सड़क पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं.
भारत अब बिना चालक वाले समुद्री जहाज (USV) बनाने वाले चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है. पुणे की सागर डिफेंस इंजीनियरिंग ने इसे विकसित किया है. यह निगरानी का काम भी करेगा. युद्ध में भी काम करेगा.
पुणे के केतन अग्रवाल हत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर परिवार ने मां तुलजाभवानी के दरबार में प्रार्थना की. कोजागिरी पूर्णिमा पर परिवार ने 37 साल पुरानी अन्नदान की परंपरा निभाते हुए सोलापुर से पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन वितरित किया. इस दौरान ‘जस्टिस फॉर केतन’ के बैनर और टी-शर्ट के जरिए न्याय की मांग की गई.
पुणे में महिला IT इंजीनियर ने कैब चालक पर बीच रास्ते उतारने और उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है. पूजा साव की शिकायत पर बावधन पुलिस ने अदखलपात्र अपराध (NC) दर्ज किया है.
बिजली कटौती से परेशान लोगों को जब लंबे समय तक बिजली नहीं मिली, तो मामला ट्रांसफॉर्मर तक पहुंच गया. जांच में सामने आया कि ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज ही निकाल दिया गया था. अब इस मामले में पुलिस ने केरल के विष्णु को पुणे से गिरफ्तार किया है. अब पुलिस इस मामले में राजनीतिक पहलू की भी जांच करेगी.
पुणे के मारुंजी में वीजा अवधि से ज्यादा रहने के आरोप में युगांडा की तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया. मूल दस्तावेजों के बदले फोटो कॉपी मिलने और वीजा अवधी ना बढ़वाने के मामले में अब विदेशी पंजीकरण कार्यालय ने उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की.
पुणे में 33 वर्षीय IT इंजीनियर तृष्णा सकपाल की खुदकुशी के मामले में पति और ससुराल के चार सदस्यों पर उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है. इस मामले में पुलिस की जांच जारी है. पढ़ें पूरी कहानी.
पुणे के निगड़ी इलाके में एक मंदिर में 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की घटना सामने आई है. आरोपी विशाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू