उत्तर मध्य रेलवे ने कर्मचारियों के यात्रा और समयोपरी भत्ते के दावों के लिए ‘टोटल’ ऑनलाइन क्लेम पोर्टल शुरू किया है। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने मंगलवार को इसका शुभारंभ किया। पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी मासिक जर्नल ऑनलाइन जमा कर सकेंगे और एचआरएमएस में दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी से सत्यापन कर सकेंगे। दावे की स्थिति भी ऑनलाइन देखी जा सकेगी। भत्तों की गणना स्वतः होने से मैनुअल गणना की जरूरत कम होगी। पहले चरण में यात्रा भत्ता शामिल किया गया है, जबकि समयोपरी भत्ते को बाद में जोड़ा जाएगा। पोर्टल से 67 हजार से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play