रैपिड रेल में एमएसटी पास की मांग – Hindustan

दैनिक यात्रियों ने नमो भारत ट्रेन में मेरठ से सराय काले खां स्टेशन तक एमएसटी पास के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र भेजा है। दैनिक यात्रियों का कहना है कि नमो भारत में 24 घंटे की सेवाएं प्रदान की जाए जो अभी तक रात 10 बजे तक ही है। मेरठ से पहली नमो भारत सुबह 6 बजे चलती है। किराया दोनों तरफ से 420 रुपये है जो बहुत ज्यादा है। दूसरी ओर, दैनिक यात्रियों ने पैसेंजर ट्रेनों की लेटलतीफी के लिए राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी से गुहार लगाई है। बताया कि ट्रेन संख्या 14030 सुबह 6:40 बजे मेरठ कैंट से श्रीगंगानगर के लिए जाती है और गाड़ी संख्या 54411 जो कि शाम को रेवाड़ी जंक्शन से मेरठ कैंट स्टेशन के लिए चलती है।
इन ट्रेनों की दो से तीन घंटे की देरी परेशानियों का सबब बनी हुई है। मांग करने वालों में सौरभ शर्मा, ऋषभ सिंह, देवेंद्र मोहन, तरुण मेहता, करन, जयदीप मेहता, अजय शर्मा, संजीव मेहता, संजय बक्शी, गौरव, उसमान, दीपक वर्मा, गोपाल आदि यात्री शामिल रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News