Edited By Himani sharma
मनोरंजन से जुड़ी हुई ताजा अपडेट्स (Pic Credit- Instagram/AI)
Entertainment News LIVE Update in Hindi: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कलेक्शन कर लिया है. इस मूवी रिलीज हुए आज 52 दिन हो चुके हैं. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने 52वें दिन 9 करोड़ रुपये छापे हैं. इस मूवी ने 52 दिनों में 307.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस मूवी ने हाल ही में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर द मूवी’ आज 24 दिन हो चुके हैं. इस मूवी ने 24वें दिन 1.70 करोड़ रुपये छापे हैं. इस मूवी ने 24 दिनों में 227.05 करोड़ रुपये छापे हैं.
‘द वन’ ने दूसरे दिन कितनी की कमाई?
सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 34% रही. वहीं शोज की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म के शोज 6,887 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 19 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 22.60 करोड़ की कमाई की है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 24.85 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ का कलेक्शन किया था.
यह भी पढ़ें: The Vvaan की कमाई में दूसरे दिन आया तगड़ा उछाल, The Paradise ने भी करोड़ों का किया कलेक्शन
नानी की ‘द पैराडाइज’ को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15.25 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 33.4% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज तीसरे दिन 6,889 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 76.40 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 90.50 करोड़ रहा. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 119.50 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301