Feedback
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में शतक जड़कर आलोचकों की बोलती बंद करने का काम किया. लेकिन एक सवाल फैन्स के साथ-साथ क्रिकेट के दिग्गजों के मन में भी इन दिनों लगातार बना हुआ है.
क्या रोहित शर्मा अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा होंगे? रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने पिछली बार साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में अपने घर पर दमदार प्रदर्शन किया था.
वनडे फॉर्मेट के महान बल्लेबाजों में शुमार रोहित की काबिलियत और फॉर्म पर कभी सवाल नहीं रहे. लेकिन 39 की उम्र और फिटनेस को लेकर उनके भविष्य पर लगातार कयासबाजी जारी है. बीते कुछ महीनों में भारत ने जो भी वनडे सीरीज खेली, उसमें क्रिकेट से ज्यादा चर्चा रोहित शर्मा के संन्यास और करियर पर होती दिखी.
बल्ले से लगातार जवाब दे रहे हैं हिटमैन
अगर अक्टूबर 2025 से अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो रोहित ने अपने पिछले 15 वनडे मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान उनके बल्ले से 120 से अधिक रन की दो बड़ी पारियां निकली हैं, जबकि चार मौकों पर उन्होंने 70 रन का आंकड़ा पार किया है. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में उन्होंने 138 रनों की क्लासिक पारी खेलकर उन आलोचकों का मुंह पूरी तरह बंद कर दिया, जो उन्हें टीम से बाहर करने की वकालत कर रहे थे.
संन्यास की उड़ रही थी अफवाहें
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच से पहले कई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि चयन समिति 2027 वर्ल्ड कप के नजरिए से आगे बढ़ने का मन बना चुकी है. लेकिन रोहित ने अपने बल्ले की गूंज से उन खबरों को महज अफवाह साबित कर दिया.
अजिंक्य रहाणे ने क्या कहा?
रोहित के भविष्य पर उठते सवालों के बीच उनके पूर्व साथी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने चयनकर्ताओं को एक बड़ी सलाह दी है. रहाणे का मानना है कि रोहित जैसे कद के खिलाड़ी के साथ सीरीज-दर-सीरीज देखने वाला रवैया पूरी तरह गलत है. रहाणे ने कहा कि बीसीसीआई और चयनकर्ताओं को रोहित से सीधी बात करनी चाहिए.
रहाणे के मुताबिक अगर आप चाहते हैं कि रोहित साल 2027 का वर्ल्ड कप खेलें तो उन्हें आज ही यह भरोसा दे दीजिए. जब खिलाड़ी का दिमाग शांत और फ्री होता है तभी वह अपनी लय में खुलकर खेल पाता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू