चहनिया विकासखंड के ग्राम पंचायत रौना स्थित पंचायत भवन परिसर में 6 जून 2026, शनिवार को एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा ‘संरक्षण’ और ‘हरित भारत’ के संकल्प के साथ इस अभियान में कई छायादार और फलदार पौधे लगाए गए।
इस अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी कमलेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के मौजूदा दौर में पेड़ लगाने को आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देने का एकमात्र जरिया बताया।
कार्यक्रम के समापन पर, ग्राम पंचायत अधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों को प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने और जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई।
इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी कमलेश सिंह के साथ संजय कुमार और प्रमिला देवी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.