उत्तर प्रदेश
uttar pradesh
ETV Bharat / state
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : 15 hours ago
लखनऊः लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रविवार भोर भीषण सड़क हादसा हो गया. अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार पत्नी की मौत हो गई तो वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है. घायल पति का इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से गोरखपुर जिले के हरनी गांव के रहने वाले रवि प्रताप सिंह व खुशबू सिंह स्कॉर्पियो से रविवार सुबह लखनऊ अयोध्या हाईवे पर जा रहे थे. भोर करीब 4.30 बजे बीबीडी थाना क्षेत्र में लखनऊ अयोध्या हाईवे स्थित तिवारीगंज चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी. इससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई.
हादसे में रवि प्रताप सिंह व खुशबू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक खुशबू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि घायल पति को अस्पताल भिजवाया गया. सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है.
बीबीडी थाना प्रभारी अजय नारायण सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में पति-पत्नी दोनों बुरी तरह घायल हो गए थे. पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं पति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. हालत गंभीर होने पर मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है. उनके मुताबिक घायल रवि प्रताप सिंह गोरखपुर के रहने वाले हैं. वह लखनऊ में ठेकेदार करते हैं.
ये भी पढ़ेंः ‘परिवहन हेल्पर’ पर बिना टेस्ट के जारी हो रहे DL, इस फर्जी एप से रहें सावधान, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान
ये भी पढ़ेंः महाकुंभ 2025; अटल अखाड़ा में शंभू पंच ही सर्वोपरि, गुजरात के गोंडवाना में हुई थी अखाड़े की स्थापना

For All Latest Updates
TAGGED:
वर्ल्ड शतरंज चैंपियनशिप: डी गुकेश ने बनाई 11वें गेम में मजबूत बढ़त, दबाव नहीं झेल सके डिंग लिरेन
ललितपुर में सामने आया लाखों का बैंक घोटाला, बंद खातों को चालू कर निकाले 27 लाख, रिटायर्ड कर्मचारी सहित पांच पर FIR
ईनाडु की 50वीं वर्षगांठ: ETV ग्रुप ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन को गोल्ड जुबली पुस्तिका भेंट की
पुलिस से इंटर कॉलेज के प्रवक्ता ने कहा- गुंडों के साथ उठती-बैठती है मेरी पत्नी, मेरे मर्डर की सुपारी दी है
यूपी पुलिस को कॉल करके बोला- गाय गुम हो गई है साहब; ढूंढ कर ला दो, जानें फिर क्या हुआ
Please write to us, for media partnership and Ad-sales inquiries. Email: adops@etvbharat.com
Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.