Download App from
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
उत्तर प्रदेश की बलिया पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें से एक आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड ने तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में फ्रांस को 6-4 से हराया। इंग्लैंड की इस जीत के नायक बुकायो साका रहे, जिन्होंने ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में तीन गोल किए। साका ने हैट्रिक के साथ ही बड़ी उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने रेखा गुप्ता के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।
Created On :