लखनऊ में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, स्कूल वैन चालक गिरफ्तार – Aaj Tak News

Feedback
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है. यहां राजाजीपुरम स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली 4 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप स्कूल वैन चालक पर लगा है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान गिरीश मिश्रा के रूप में हुई है, जो स्कूल वैन चलाता था और छात्रा को प्रतिदिन घर से स्कूल और स्कूल से घर छोड़ने का काम करता था. आरोप है कि इसी दौरान उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. घटना का खुलासा तब हुआ, जब छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे.
छात्रा का अस्पताल में चल रहा है इलाज
मेडिकल जांच के दौरान चिकित्सकों को छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के संकेत मिले. इसके बाद परिजनों ने तत्काल तालकटोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी गिरीश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात कब और किन परिस्थितियों में हुई.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है और स्कूल वैन से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल छात्रा का इलाज जारी है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News