India Lose To England by 27 Runs and Lose ODI Series By 1-2 Match Report: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच के साथ खत्म हो गया. मेजबान टीम ने भारत के सामने 388 रनों का विशाल चुनौती पेश की थी. इसके जवाब में रोहित शर्मा (138), कप्तान शुभमन गिल (77) और विराट कोहली (74) के अलावा मिडल ऑर्डर उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया, जिसके चलते टीम को यहां 27 रनों की हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ भारत को यहां सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. भारत IPL 2026 के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर सीमित ओवरों की क्रिकेट खेलने आया था. यह दौरा उसके लिए बुरे सपने जैसा साबित हुआ, जहां आयरलैंड से 0-2 से टी20 सीरीज गंवाने के बाद वह इंग्लैंड से 0-4 से 5 मैचों की टी20 सीरीज हारा. इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज में उसे 1-2 से हार मिली. इस दौरे पर खेले गए कुल 10 मैचों में उसे एकमात्र जीत मिली.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED