Download App from
डिजिटल डेस्क,सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र के कृपालपुर स्थित उर्मिला दास मंदिर परिसर में रविवार शाम पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल की पहचान कृपालपुर निवासी सिवान सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि वह मंदिर परिसर के पास अकेला बैठा था, तभी दो बाइक से पहुंचे युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
सूचना पर पुलिस और डायल-112 की टीम ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक वह करीब 20 घंटे से बेहोश है। सोमवार दोपहर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घायल के बयान और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Created On :