Feedback
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधमंडल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा संग मीटिंग में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल से तत्काल रिहा करने की मांग की. वहीं, अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने जांच कर रही SIT के गठन पर सवाल उठाए. पढ़ें सोमवार शाम की बड़ी खबरें.
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, सोनम वांगचुक की रिहाई और मुआवजा… CJP ने रखी तीन मांग
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही CJP ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन में पार्टी ने तीन मांगें रखीं हैं. आजतक के अनुसार, जिसमें सोनम वांगचुक की अस्पताल से तत्काल रिहाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और आत्महत्या करने वाले नीट अभ्यर्थियों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग की गई है.
सावधान! दिल्ली के इन इलाकों में लगा भीषण जाम, घर से निकलने से पहले देख लें यह रूट
दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार को संसद मार्च के चलते भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला है. सुबह के समय DND फ्लाईवे, चिल्ला बॉर्डर, बाराखंभा रोड और सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. वहीं, सेंट्रल दिल्ली के कई हिस्सों में अब भी भारी ट्रैफिक जाम बना हुआ है. बाराखंभा रोड पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है.
दिल्ली: NEET पेपर लीक पर संसद मार्च में बवाल, पत्थरबाजी में दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर घायल
NEET पेपर लीक मामले और देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कॉकक्रोच जनता पार्टी का प्रदर्शन सोमवार को और उग्र हो गया. 20 जुलाई 2026 को संसद मार्च के दौरान संसद मार्ग के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई. इस दौरान पत्थरबाजी में दिल्ली पुलिस का एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गया. पत्थरबाजी के बाद पूरे घटनाक्रम पर पुलिस की नज़र है.
‘राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस का राजनीतिकरण न करें’, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई अगले हफ्ते तक टाली
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने जांच कर रही SIT के गठन पर सवाल उठाए. अदालत ने SIT के पुनर्गठन पर विचार करने को कहा, ताकि जांच बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ सके. इस मामले में अगली सुनवाई एक हफ्ते बाद होगी.
राज्यसभा में पवन खेड़ा समेत 9 नए सदस्यों ने ली शपथ, ऊपरी सदन में भी मजबूत हो रही है BJP!
राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को मानसून सत्र के पहले दिन 9 नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई. ये सदस्य गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, राजस्थान और पश्चिम बंगाल से चुने गए हैं. इनमें कांग्रेस के पवन खेड़ा, बीजेपी के मुकेशभाई जे राठवा, BJP के महेश केवट और BJP के सतीश पूनिया भी शामिल हैं.
भारत में पहली डेंगू वैक्सीन को मिली मंजूरी! 4 से 60 साल तक के लोग लगवा सकेंगे QDENGA, WHO भी कर चुका है सिफारिश
भारत में पहली बार डेंगू से बचाव के लिए एक वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है. इस वैक्सीन का नाम QDENGA है, जिसे जापान की फार्मा कंपनी Takeda ने तैयार किया है. भारत के DCGI इसे 4 से 60 साल की उम्र के लोगों के लिए मंजूरी दी है. इस वैक्सीन लगवाने से पहले ये टेस्ट कराने की जरूरत नहीं होगी कि व्यक्ति को पहले कभी डेंगू हुआ है या नहीं.
Assam Flood: जोरहाट-शिवसागर में डूबे घर-मकान, सबकुछ पानी में… असम में विकराल बाढ़
असम में कई दिन से जारी मूसलाधार बारिश के कारण राज्य के ऊपरी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है. इस बाढ़ में जोरहाट, शिवसागर और चराइदेव जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं. शिवसागर में भी हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं. कई रिहायशी क्षेत्रों, स्कूलों और सरकारी संस्थानों में पानी भर गया है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित है.
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, फ्रीज रहेंगे TMC के 3 बैंक खाते, जेट और हेलीकॉप्टर खरीद से जुड़ा है मामला
कोलकाता हाईकोर्ट ने सोमवार को TMC के ममता बनर्जी गुट को ED की ओर से फ्रीज किए गए पार्टी के तीन बैंक खातों को संचालित करने की अंतरिम अनुमति देने से इनकार कर दिया. ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के तीन बैंक खातों को फ्रीज किया था, जिनमें कुल 440.42 करोड़ रुपये जमा थे. इन खातों में कथित वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर जांच जारी है.
दलीप ट्रॉफी: ऋतुराज गायकवाड़ को मिली पश्चिम क्षेत्र की कमान, पृथ्वी शॉ और सरफराज भी टीम में
ऋतुराज गायकवाड़ को 23 अगस्त से बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी के लिए पश्चिम क्षेत्र का कप्तान बनाया गया है. वहीं, मुंबई के ऑलराउंडर शम्स मुलानी को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है. दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल-2 में पश्चिम क्षेत्र का मुकाबला 23 से 26 अगस्त के बीच उत्तर क्षेत्र से होगा.
त्रिपुरा के DGP की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक धनखड़ PHQ में अपने ऑफ़िस के कमरे में फंदे से लटके हुए पाए गए. उन्हें तुरंत अगरतला के गोविंद बल्लभ पंत (GBP) अस्पताल ले जाया गया, जहां आगे की प्रक्रिया चल रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू