किशनगंज: जिला मीडिया मॉनिटरिंग कोषांग करेगी मीडिया की निगरानी – Hindustan

किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट अपर समाहर्त्ता सह-अध्यक्ष जिला मीडिया मॉनिटरिंग कोषांग, अमरेन्द्र कुमार पंकज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला मीडिया मॉनिटरिंग कोषांग की बैठक आहूत की गई। सोमवार को आयोजित इस बैठक में बताया गया कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, डिजिटल मीडिया, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं अन्य संचार माध्यमों पर सरकार से संबंधित समाचारों, सूचनाओं, जन प्रतिक्रियाओं एवं जनभावनाओं का सतत् अनुश्रवण करना अत्यंत आवश्यक है। ताकि सरकार के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं की सही जानकारी आमजनों की बीच सुलभ हो सके。

अपर समाहर्ता ने बताया कि विभिन्न विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों, उपलब्धियों एवं जनहितकारी पहलों के प्रभावी रूप से प्रचार-प्रसार, मीडिया समन्वय, समाचार संकलन, प्रेस विज्ञप्तियों के प्रबंधन तथा मीडिया संस्थानों के साथ नियमित संवाद स्थापित करने हेतु जिला स्तर पर एक सुदृढ़ तंत्र की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि भ्रामक, तथ्यहीन एवं नकारात्मक सूचनाओं की समयबद्ध पहचान, सत्यापन एवं खंडन सुनिश्चित किया जाना भी आवश्यक है।

इस बाबत समीक्षा के क्रम में अपर समाहर्ता ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि उक्त गठित कोषांग द्वारा जिला स्तर पर प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया, वेब मीडिया में प्रसारित की जा रही खबरों का सतत् अनुश्रवण किया जायेगा।

अनुश्रवण के क्रम में चिन्हित नकारात्मक खबरों को जिला स्तर के संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से तथ्य के साथ खण्डन प्राप्त करते हुए संबंधित मीडिया संस्थानों, पोर्टल पर प्रकाशित कराया जाएगा एवं सोशल मीडिया पर काउंटर भी किया जाए। भ्रामक एवं तथ्यहीन खबरों को जिला स्तरीय साईबर पुलिस को अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु प्रेषित की जाएगी साईबर सेल पदाधिकारी द्वारा भ्रामक खबर चलाने वाले हैंडल्स से पोस्ट, प्रोफाइल विलोपन एवं प्राथमिकी दर्ज करने संबंधी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कोषांग द्वारा उक्त कार्यों का पाक्षिक अनुश्रवण किया जाएगा

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News