Motihari News: पीपराकोठी,। कृषि विज्ञान केंद्र में आईएआरआई पटना हब के छात्र-छात्राओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में छात्रों ने प्राकृतिक खेती, नर्सरी प्रबंधन और ग्रामीण अध्ययन से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। केविके प्रमुख डॉ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि अध्यापक मनीष कुमार के मार्गदर्शन में नर्सरी प्रबंधन पर चर्चा हुई।
उन्होंने छात्रों को नर्सरी तैयार करने की तकनीक समझाई। इसके बाद छात्रों ने स्वयं श्रम कर नर्सरी तैयार की और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।इस दौरान छात्रों ने जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, निमास्त्र, अग्नास्त्र, ब्रह्मास्त्र, प्रो-ट्रे, केंचुआ खाद और कोकोपीट जैसे प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रहकर उन्होंने इनका व्यावहारिक अभ्यास भी किया, इससे उनकी समझ और अनुभव दोनों समृद्ध हुए。
इसके बाद डॉ. गायत्री एवं डॉ. अर्पिता ने छात्रों को पीआरए विषय पर प्रशिक्षण दिया। बताया कि गांवों में सर्वेक्षण के दौरान किन-किन सामाजिक, आर्थिक और कृषि संबंधी पहलुओं का ध्यान रखना चाहिए, ताकि अध्ययन अधिक प्रभावी और उपयोगी बन सके। प्रशिक्षण के अगले चरण में दोनों शिक्षिकाओं ने छात्रों को केविके परिसर का भ्रमण कराया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने बांस से बने विभिन्न उत्पादों को देखा, जिनमें विशेष रूप से छात्राओं को बांस से बने झुमके और मालाएं आकर्षक लगीं।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play