Jammu Kashmir Flash Flood: जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने रविवार (19 जुलाई) को भारी तबाही मचा दी. रातभर हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में अचानक फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं. इन हादसों में अब तक कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोगों के लापता होने की खबर है. प्रशासन, पुलिस और राहत एजेंसियां लगातार बचाव अभियान चला रही हैं.
सबसे ज्यादा नुकसान पुंछ जिले में हुआ, जहां तेज बारिश के बीच एक मकान ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं राजौरी में भूस्खलन और बाढ़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई. अधिकारियों के अनुसार कई क्षेत्रों में अभी भी खोज अभियान जारी है, क्योंकि कुछ लोगों के मलबे या बाढ़ के पानी में फंसे होने की आशंका है.
राजौरी शहर में हालात सबसे ज्यादा गंभीर रहे. तेज बहाव के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर बहने लगीं. दर्हाली नदी का सुरक्षा तटबंध टूटने से बाढ़ का पानी नई बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में घुस गया. दर्जनों वाहन पानी में बह गए या पूरी तरह डूब गए। निचले इलाकों में रहने वाले सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.
अब्दुल्ला ब्रिज के पास बनी बस्ती सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में रही, जहां 50 से ज्यादा परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े. पुलिस और आपदा राहत दल लगातार संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रहे हैं. लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से नदी किनारे और निचले इलाकों को तुरंत खाली करने की अपील की जा रही है. जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम भी एक्टिव कर दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके.
मौसम विभाग ने पहले ही 23 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी. पिछले 24 घंटों में रियासी, राजौरी, उधमपुर, कटरा और पुंछ में 70 से 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई. लगातार हो रही बारिश के कारण आने वाले दिनों में भी बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED