Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के हर्रैया थानांतर्गत पढ़नी शम्भूपुर में धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विपक्षियों ने मारपीट व तोड़फोड़ की घटना का वीडियो बनाने पर नाराज होकर हमला किया। प्रकरण में कोर्ट ने हर्रैया पुलिस को केस दर्जकर जांच आदेश दिया। हर्रैया पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हर्रैया थानाक्षेत्र के पढ़नी शम्भूपुर निवासी शशांक कुमार ने शिकायती-पत्र देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने बीते 16 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे विपक्षी उनके खेत में रखे भुसौले को उजाड़कर भूसा बिखेर दिया। मना करने पर अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने लगे और जान से मारने की धमकी दी। विपक्षियों की करतूत का मोबाइल में वीडियो बनाने पर भड़क गए और धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी आशीष पांडेय, शिवकुमारी, जन्मेजय पांडेय निवासीगण दुबौली मिश्र, शारदा देवी, संदीप कुमार और सचिन मिश्र निवासीगण नकटीदेई बुजुर्ग थाना कप्तानगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई अशोक कुमार को सौंपी गई है。
बस्ती। कोर्ट के आदेश पर हर्रैया पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हर्रैया के मिर्जापुर निवासी सत्यदेव ने शिकायती-पत्र में आरोप लगाया है कि उनके हिस्से की सहन की जमीन में जबरदस्ती लकड़ी व पत्ती रखने से मना किया तो विपक्षी भड़क गए। इसी बात को लेकर गत 25 मई की शाम करीब साढ़े पांच बजे विपक्षी अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर डंडे आदि से मारापीटा। उनकी दो बेटियों रागिनी और रेनू के साथ नातिन शीतल को भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर इसी गांव के आरोपी गुरुदेव, रेखा, मोनी समेत चार लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। जांच एसआई इन्द्रेश यादव को सौंपी गई है。
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play