Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों पर जरूरी सुविधा उपलब्ध नहीं है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, बिजली व्यवस्था, पक्का भवन व अन्य जरूरी सुविधाएं सुदृढ़ नहीं रहने से बच्चें के अभिभावकों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर लाखों रुपए आवंटित करती है। लेकिन प्रखंड के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र बुनियादी सुविधा से वंचित है। कई आंगनबाड़ी केंद्र सार्वजनिक भवन जैसे कला मंच, पुस्तकालय, विद्यालय भवन में संचालित हो रहा है। औराय पंचायत के खेरोह गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 13 पर बुनियादी सुविधा की कमी के बीच कला मंच पर पठन-पाठन हो रहा है।
ऐसी व्यवस्था देखकर बच्चे के अभिभावक अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र भेजने से विमुख हो रहे हैं। कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर कच्ची जमीन पर पठन-पाठन होता है। गर्मी के समय और बरसात के मौसम को लेकर कई विषैले जीव जंतु का आवागमन बना रहता है। इस तरह की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन को स्थल जांच कर ठोस कार्रवाई करें। सीडीपीओ राजा प्रताप कुमार ने बताया कि कई वार्ड में जमीन उपलब्ध नहीं कराए जाने को लेकर पक्का भवन का निर्माण नहीं किया जा रहा है। अन्य बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक पहल किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play