Jhansi News: सात किमी सड़क का निर्माण ठप – Hindustan

Jhansi News: झांसी (बबीना), संवाददाता। बबीना से सुकवा-ढुकवा बांध तक जाने वाले करीब सात किलोमीटर लंबे महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य महीनों से ठप पड़ा है। वहीं सड़क की धज्जियां उड़ी हैं। धूल के गुबार उड़ रहे हैं। जिसके चलते मार्ग से निकलने वाले लोगों को मुश्किल से सफर करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि जनवरी में सड़क निर्माण का टेंडर होने और ठेकेदार को कार्य आवंटित किए जाने के बावजूद अब तक डामरीकरण का काम शुरू नहीं हुआ, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मार्ग से किसान, मजदूर, छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा लोग तथा सुकवा-ढुकवा बांध घूमने आने वाले पर्यटक प्रतिदिन गुजरते हैं।
मार्ग पर कई स्कूल और कॉलेज हैं। ठेकेदार ने कई महीने पहले सड़क के दोनों ओर गिट्टी डलवा दी थी, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य पूरी तरह बंद पड़ा है। यह सड़क गांव कोटि, सुकवा, पुरा, बडेरा, नयाखेड़ा, शेखर सहित ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क खराब होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। बताया, अगले महीने 17 अगस्त को बबीना की कांवड़ यात्रा इसी मार्ग से निकाली जाएगी। कांवड़ यात्रा आयोजक दीपक सिंह ने कांवड यात्रा को देखते हुए इस सड़क पर जल्द से जल्द मरम्मतीकरण कराया जाए। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष शैलेश सोनू शिवहरे ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर तत्काल साफ-सफाई कराई जाए। जल्द सड़क ठीक नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर विनीत कुमार ने बताया सड़क का डामरीकरण तो मुश्किल है लेकिन ठेकेदार को सड़क समतलीकरण कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News