मुस्लिम समाज के लोग जहां बकरीद की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं देश में कई जगहों पर दूसरे समुदाय के लोग बकरों की कुर्बानी के विरोध में इकट्ठा हो रहे हैं. लखनऊ में कसमंडी किले से लेकर मुंबई तक कई जगहों पर बकरों की सार्वजनिक जगहों या सोसायटीज में होने वाली कुर्बानी के विरोध में लोग खड़े हो रहे हैं. कई जगहों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को उतरना पड़ा है.
लखनऊ के कसमंडी किले की बात करें तो यह जमीन अब विवादों में आ गई है. यहां के पासी समुदाय का मानना है कि यह जमीन महाराजा कंस पासी की विरासत है और इस वजह से ही इलाके का नाम कसमंडी पड़ा. वहीं मुस्लिम समाज के लोग यहां यहां मौजूद मजार पर नमाज अदा कर रहे हैं और बकरीद जैसे मौकों पर वे यहां जानवरों की कुर्बानी भी देने आते हैं. अब इसके विरोध में पासी समुदाय खड़ा हो गया है. पासी समुदाय के योगेश पासी ने यहां चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इस जगह पर बकरों की कुर्बानी दी गई तो विरोध स्वरूप विरोध स्वरूप यहां सुअरों की बलि दी जाएगी.
#WATCH | Mumbai | A man brings out a sacrificial goat from Sagar Park housing society in Ghatkopar West, after BMC denied permission to perform Eid goat sacrifice inside the housing complex pic.twitter.com/DBxv0arvPS
— ANI (@ANI) May 27, 2026
विरोध का ऐसा ही नजारा मुंबई के घाटकोपर समेत कई अन्य जगहों और सोसायटीज में भी देखने को मिल रहा है. यहां भी कुर्बानी के विरोध में लोग सामने आ रहे हैं. खबरें हैं कि BMC ने कई इलाकों में कुर्बानी की इजाजत नहीं दी है इसके बावजूद कई सोसायटीज में कुर्बानी के लिए बकरे लाए गए हैं. घाटकोपर की एक सोसायटी में तो बकरों को सोसायटी से बाहर निकालने के लिए पुलिस को दखल देना पड़ा है.
बताया जा रहा है कि यहां करीब 25 बकरे कुर्बानी के लिए लाए गए हैं. BMC ने यहां बकरों की कुर्बानी की इजाजत नहीं दी थी इसके बावजूद बकरे लाए गए. एक पक्ष की महिलाएं इसके विरोध में अपने घरों से बाहर नीचे आ गईं. पुलिस को यहां तनाव बढ़ने की आशंका है इसलिए उसने सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया है.
घाटकोपर सोसायटी में बीजेपी नेता किरीट सौमैया भी पहुंच गए. BMC की दो गाड़ियां इस सोसायटी के अंदर गई हैं, जो इन बकरों को बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं. दूसरा पक्ष इन बकरों को बाहर निकालने के पक्ष में नहीं है, जिससे माहौल गर्माया हुआ है.
मुंबई के मीरा रोड से भी ऐसी ही खबरें हैं. बता दें देश में अलग-अलग इलाकों में खासतौर से सोसायटीज में खुले में कुर्बानी को लेकर विरोधा होता रहा है. प्रशासन अकसर ही बकरीद के मौके पर बकरीद के मौके पर खुले में कुर्बानी नहीं करने और नगरपालिकाओं द्वारा निर्धारित स्थानों का उपयोग करने की सलाह देता रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED