लखनऊ में सदाबहार फिल्मी गीतों की महफिल सजी: म्यूजिकल ग्रुप ने पेश किए पुराने हिंदी सिनेमा के गीत, ‘परदेसिय… – Dainik Bhaskar

लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित रॉयल्स पेपर रेस्टोरेंट में सदाबहार फिल्मी गीतों की महफिल सजी। स्वरलहरी म्यूजिकल ग्रुप की ओर से कार्यक्रम में गायकों ने अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुराने हिंदी सिनेमा के रोमांटिक नगमों और युगल गीतों न
कार्यक्रम में राकेश श्रीवास्तव ने ‘जब मोहब्बत जवां होती है’ सुनाया। अर्चना श्रीवास्तव के साथ ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं’ की प्रस्तुति दी। सलीम अब्बासी और वंदना श्रीवास्तव ने ‘परदेसिया ये सच है पिया’ गाया। अनिल सचान ने ‘महका-महका रूप तुम्हारा’ और वंदना के साथ ‘मेहंदी लगा के रखना’ सुनाया।
पुराने गीतों को गाकर समा बांधा
मुकेश श्रीवास्तव ने ‘और क्या अहदे वफा होता है’ और अर्चना जायसवाल के साथ ‘दीवाना मस्ताना हुआ दिल’ प्रस्तुत किया। अशोक यादव ने ‘याद आ रही है’ और अर्चना जायसवाल के साथ ‘हो गया है मुझको तो प्यार सजना’ गाया। प्रेमनाथ पांडेय ने ‘मैंने शायद तुम्हें पहले भी कहीं देखा है’ और ‘टूटे हुए ख्वाबों ने हमको ये सिखाया है’ सुनाया।
प्रीति लाल ने ‘जरा सा झूम लूं मैं’ सुनाया
अनीता सिन्हा ने ‘इशारों-इशारों में दिल लेने वाले’ सुनाया। विनोद वर्मा और प्रीति लाल ने ‘जरा सा झूम लूं मैं’ प्रस्तुत किया। संजय कन्नौजिया ने ‘गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं’ और ‘इक न इक दिन कहानी बनेगी’ गाया। ए.के. श्रीवास्तव ने ‘परदे में रहने दो’ और अर्चना श्रीवास्तव के साथ ‘दिल लेने की रुत आई’ प्रस्तुत किया।
‘परदा है परदा’ सुनाकर संगीतमय शाम बनाया
वंदना श्रीवास्तव ने ‘ये आंखें देखकर हम सारी दुनिया भूल जाते हैं’ गाया। शिव वर्मा ने ‘कितने सपने, कितने अरमान’ और प्रीति लाल के साथ ‘जुनली रात मा’ सुनाया। सुनील कुमार दुबे ने ‘रूप तेरा मस्ताना’ और ‘हां, पहली बार’ प्रस्तुत किया। माधुरी ने ‘किसी राह पे, किसी मोड़ पे’ गाया। राखी चड्ढा ने ‘मधुबन में राधिका नाचे रे’ और ‘तू गंगा की मौज में जमुना’ सुनाया। महमूद अली ने मोहम्मद रफी के गीतों का मेडले और ‘परदा है परदा’ सुनाकर संगीतमय शाम को यादगार बनाया।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News