Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा शुक्रवार को छह केन्द्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने के लिये परीक्षार्थी रेल और बसों की भीड़ के साथ संसाधनों की कमी से जूझते दिखे। वहीं केन्द्र पर कड़ी जांच के बाद प्रवेश मिला। बालकों के हाथ से कड़े तो महिलाओं के बालों से क्लेचर तक हटवाने के बाद प्रवेश मिला। जनपद के छह परीक्षा केन्द्रों पर शुक्रवार को पीईटी की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने के लिये अभ्यर्थियों को संसाधनों की कड़ी चुनौती से जूझना पड़ा। शुक्रवार की सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का रेलवे स्टेशन पहुंचना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे परीक्षा का समय नजदीक आया, प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ती चली गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों के वापस लौटने का सिलसिला शुरू हुआ तो स्टेशन पर स्थिति और भीड़भाड़ वाली हो गई। ट्रेन के पहुंचते ही उसमें सवार होने के लिए अभ्यर्थियों के बीच धक्का-मुक्की और आपाधापी की स्थिति बन गई। कई ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची, जिससे पहले से सफर कर रहे यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीड़ के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को ट्रेन में चढ़ने तथा उतरने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं जिले में डीएम कपिल सिंह ने पहली पाली में श्रीकृष्ण औद्योगिक इंटर कालेज मोहम्मदपुर व दूसरी पाली में अकबरपुर डिग्री कालेज का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था देखी। दोनो पालियों में 4848 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी,लेकिन इसमें से 1950 अभ्यर्थी परीक्षा से गैर हाजिर रहे।
-सरल प्रश्नपत्र से खिले दिखे अभ्यर्थियों के चेहरे
फोटो 30 एकेबी 13
परिचय-रिया सिंह।
परीक्षा का पेपर उम्मीद से काफी अच्छा आया। ऐसी उम्मीद नहीं थी कि प्रश्न इतने सरल होंगे। पेपर हल करने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई। परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाएं भी ठीक रहीं। परीक्षा देने के बाद अच्छा महसूस हो रहा है। रिया सिंह कानपुर नगर।
फोटो 30 एकेबी 14
परिचय-नरेन्द्र।
पेपर देखा जाए तो प्रश्नपत्र काफी अच्छा था। करंट अफेयर्स के कुछ प्रश्न जरूर कठिन थे, लेकिन बाकी प्रश्न सरल रहे। सभी प्रश्नों को हल करने में कोई खास परेशानी नहीं हुई। परीक्षा उम्मीद से बेहतर हुई है। तैयारी के अनुसार प्रश्न आए थे, जिससे पेपर हल करने में काफी आसानी हुई। नरेंद्र लखनऊ।
फोटो 30 एकेबी 15
परिचय-सोनी।
परीक्षा केंद्र पर बालों के क्लेचर उतारकर ही प्रवेश दिया गया। शुरुआत में थोड़ी परेशानी जरूर हुई, लेकिन परीक्षा देने के बाद अच्छा महसूस हुआ। पेपर उम्मीद से बेहतर रहा। कुछ प्रश्न कठिन जरूर थे, लेकिन उन्हें समझकर हल कर लिया। कुल मिलाकर परीक्षा अच्छी हुई और परिणाम को लेकर उम्मीद है। सोनी कानपुर नगर।
फोटो 30 एकेबी 16
परिचय-अभिषेक।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय बेल्ट उतरवा दी गई। अंदर पीने के पानी की व्यवस्था थी, जबकि बाहर पानी का इंतजाम नहीं था। परीक्षा के दौरान किसी तरह की कोई खास परेशानी नहीं हुई। प्रश्नपत्र अच्छा था और ज्यादातर प्रश्न समझ में आ गए। कुल मिलाकर पेपर उम्मीद के मुताबिक अच्छा हुआ। अभिषेक आजमगढ़ ।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play