Dumka News: देवघर जिले के जसीडीह स्थित डिगरिया पहाड़ी से बरामद अज्ञात महिला के सड़े-गले शव का शुक्रवार को दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। देवघर में पोस्टमार्टम नहीं हो पाने के कारण जसीडीह थाना की पुलिस शव को लेकर दुमका पहुंची थी। महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। देवघर पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 32 वर्ष है और उसकी हत्या कर शव को पहाड़ी के ऊपर फेंक दिया गया था। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम कुछ युवक रील बनाने के लिए डिगरिया पहाड़ी पर गए थे। इसी दौरान उन्हें पहाड़ी पर एक महिला का सड़ा-गला शव दिखाई दिया।
युवकों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी। शाम हो जाने के कारण पुलिस उस दिन पहाड़ी पर नहीं चढ़ सकी। गुरुवार को पुलिस पहाड़ी पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर देवघर अस्पताल ले आई। शव कई दिनों पुराना होने के कारण पूरी तरह सड़-गल चुका था। देवघर अस्पताल के चिकित्सकों ने शव की स्थिति को देखते हुए पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद देवघर पुलिस शव को लेकर वापस लौट गई।पुलिस के अनुसार महिला की हत्या जहरीला पदार्थ खिलाकर किए जाने की आशंका है। इसके बाद शव को पहाड़ी पर फेंक दिया गया था। महिला आदिवासी समुदाय की प्रतीत होती है। उसके गले पर गोदना के निशान मिले हैं। शव का चेहरा पूरी तरह खराब हो चुका था और उस पर कीड़े लग गए थे। महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसके शरीर के किसी अंग का नमूना डीएनए जांच के लिए रांची स्थित लैब भेजा जाएगा। पुलिस का मानना है कि डीएनए जांच से पहचान करने में मदद मिल सकती है। फिलहाल पहचान नहीं होने तक शव को देवघर के पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। पहचान नहीं होने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play