IPL 2027 में बदल जाएगी मुंबई इंडियंस की तस्वीर, रोहित शर्मा फिर बनेंगे कप्तान! हार्दिक का क्या होगा? – Bharat24live

Shreeom Singh
Date: 30-10-26 16:38
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रेंचाइजी रोहित शर्मा को दोबारा टीम की कप्तानी सौंपने की तैयारी कर रही है. बताया जा रहा है कि रोहित भी टीम की गुजारिश पर कप्तानी संभालने के लिए तैयार हो गए हैं. अगर ऐसा होता है तो हार्दिक पंड्या की कप्तानी का सफर खत्म हो सकता है.
मुंबई इंडियंस ने हाल ही में अपने कोचिंग स्टाफ में भी बड़े बदलाव किए हैं. टीम ने कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच बनाया है. वहीं, रॉबिन उथप्पा को बैटिंग कोच, मिचेल मैक्लेनाघन को बॉलिंग कोच, टी दिलीप को फील्डिंग कोच और धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी दी गई है.
तिलक वर्मा को कप्तान बनाना चाहते थे रोहित
पिछले आईपीएल सीजन में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. टीम ने 14 में से 10 मुकाबले गंवाए और अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही. इसके बाद से ही फ्रेंचाइजी में कप्तानी बदलने की चर्चा शुरू हो गई थी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होने से पहले रोहित शर्मा के साथ कप्तानी को लेकर कई दौर की बातचीत हुई थी. नए कोचिंग स्टाफ के चयन में भी उनसे सलाह ली गई. इस दौरान रोहित ने भविष्य की टीम तैयार करने के लिए युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को कप्तान बनाने का सुझाव दिया था.
हालांकि, मुंबई इंडियंस की तरफ से दोबारा कप्तानी संभालने की गुजारिश के बाद रोहित इसके लिए तैयार हो गए हैं. ऐसे में IPL 2027 में वह एक बार फिर टीम की कमान संभालते नजर आ सकते हैं.
हार्दिक पंड्या का क्या होगा?
रोहित शर्मा की वापसी की खबरों के बीच सबसे बड़ा सवाल हार्दिक पंड्या के भविष्य को लेकर है. गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में लौटने के बाद हार्दिक को कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. इस दौरान वानखेड़े स्टेडियम में भी फैंस ने उनका विरोध किया था.
अब कप्तानी में बदलाव की चर्चा के बीच हार्दिक को किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ ट्रेड किए जाने की अटकलें लग रही हैं. हालांकि, अगर ट्रेड की डील नहीं हो पाती है तो हार्दिक मुंबई इंडियंस में ही बने रह सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने रोहित शर्मा की कप्तानी में बतौर खिलाड़ी खेलने पर भी सहमति जताई है.
ऐसे में IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में कप्तानी और खिलाड़ियों की भूमिका को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News