Amroha News: कहर बरपा रहा डेंगू और टाइफाइड, 69 नए मरीज हुए भर्ती – Hindustan

Amroha News: अमरोहा में सर्दी बढ़ने के साथ मौसम में अचानक आए बदलाव के बीच अस्पतालों में बुखार, खांसी, नजला, जुकाम, एलर्जी, डेंगू और टाइफाइड के मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते ओपीडी से वार्डों तक मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 1060 मरीजों के पर्चे बने। गंभीर हालत के 69 मरीजों को अस्पताल के वार्डों में भर्ती किया गया। इनमें डेंगू आशंकित नौ मरीजों के अलावा टाइफाइड के चार मरीज भर्ती हुए। अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह मौसम में बढ़ती सर्दी के साथ मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। ऐसे में मौसमी और संक्रामक बीमारियों के बढ़ते ग्राफ के बीच सरकारी-निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही खांसी, जुकाम, नजला, बुखार, टाइफाइड, डायरिया, एलर्जी और दमा, बीपी, शुगर समेत कई तरह के संक्रमण से पीड़ित मरीजों की लंबी कतार लगी। इनमें बुखार के 21 नए मरीजों की जांच में चार में टाइफाइड की पुष्टि हुई। वहीं डेंगू आशंकित नौ मरीजों को भर्ती किया गया। उधर, शहर सीएचसी की ओपीडी में भी मौसमी और संक्रामक बीमारियों से पीड़ित मरीजों की लंबी कतार लगी। इनमें छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। शहर सीएचसी पर तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ.मोहम्मद इदरीस ने बताया कि बदलते मौसम में लोग खानपान और रहन-सहन को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। तीन दिन से ज्यादा बुखार आने पर अपनी डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड की जांच करानी चाहिए। बीमारी की पुष्टि होने पर नजदीकी सीएचसी-पीएचसी में भर्ती होकर इलाज कराएं।
फुल हुआ जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड
मौसम का बदलाव नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों की सेहत को नासाज बना रहा है। शुक्रवार जिला अस्पताल की पीडियाट्रिक ओपीडी में अभिभावक बड़ी संख्या में बच्चों को लेकर इलाज कराने आए। ओपीडी में 126 बच्चों की जांच कर दवा दी गई। वहीं अस्पताल के बच्चा वार्ड में खांसी, जुकाम, नजला, बुखार, डायरिया, एलर्जी से पीड़ित बच्चों से बेड भरे पड़े हैं। एक ही बेड पर दो-दो बच्चों को भर्ती करने की नौबत के बीच चिकित्सक बच्चों को सुबह-शाम ठंड से बचाने की सलाह दे रहे हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News