लगातार हो रही टेस्‍टिंग के बीच फिर नजर आई Nissan Tekton , जल्‍द होगी भारत में लॉन्‍च – Jagran

निसान की ओर से भारतीय बजार में जल्‍द ही Nissan Tekton को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च से पहले निर्माता इसकी लगातार टेस्‍टिंग कर रही है। इ …और पढ़ें
निसान टेक्जॉन एसयूवी भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखी
यह मिड-साइज एसयूवी 9 जुलाई को लॉन्च होगी
टर्बो पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन विकल्प मिलने की उम्मीद
ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में Nissan की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी के तौर पर Nissan Tekton को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च के पहले इस एसयूवी को फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी मिल रही है। इस एसयूवी को औपचारिक तौर पर कब तक भारत में लॉन्‍च किया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
निसान की ओर से भारत में जल्‍द ही नई एसयूवी के तौर पर टेक्‍टॉन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च के पहले निर्माता की ओर से इस एसयूवी को लगातार टेस्‍ट किया जा रहा है। जिस दौरान इसे फिर से देखा गया है।
हाल में देखी गई यूनिट को भी पूरी तरह से ढंका गया था। लेकिन इसको भारत में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस सेगमेंट की अन्‍य एसयूवी के मुताबिक ही इस एसयूवी की लंबाई, ऊंचाई, चौड़ाई को रखा जाएगा। इसमें कनेक्‍टिड एलईडी हेडलाइट, टेल लाइट, शॉर्क फिन एंटीना, 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स को दिया जाएगा।
लॉन्‍च के समय ही इसके इंजन और फीचर्स की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि इस एसयूवी को भी भारतीय बाजार में टर्बो पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन के विकल्‍प के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। इसमें 1.3 लीटर स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड और 1.8 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को दिया जा सकता है। जिसके साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प को दिया जाएगा।
निर्माता की ओर से इस एसयूवी को भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर नौ जुलाई को लॉन्‍च किया जाएगा। तभी इसकी कीमत की जानकारी भी दी जाएगी।
निसान की ओर से इस एसयूवी को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाएगा। इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate, Mahindra Scorpio, Tata Harrier जैसी एसयूवी के साथ होगा।
यह भी पढ़ें- Skoda Kushaq Facelift Review: कैसी है स्‍कोडा की नई एसयूवी, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News